देशभक्त युवाओं के लिए बड़ा मौका आया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर) और हेड कांस्टेबल के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है।
विज्ञापन
BSF का आया बुलावा, 12वीं पास युवा भरें फॉर्म
2 of 7
इन पदों की कुल संख्या 136 है, जिनमें असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 25 और हेड कांस्टेबल के 111 पद शामिल हैं। इन पदों पर पुरुष और महिला वर्ग दोनों वर्ग आवेदन पात्र हैं।
विज्ञापन
BSF का आया बुलावा, 12वीं पास युवा भरें फॉर्म
3 of 7
चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 5,200 से 20,200 रुपए दिए जाने का प्रावधान है। निर्धारित पदों पर 18 से 25 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं।
BSF का आया बुलावा, 12वीं पास युवा भरें फॉर्म
4 of 7
शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर उम्मीदवारों को मान्यताप्राप्त संस्थान से 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अन्य योग्यता के अंर्तगत उम्मीदवार के पास एसआई के पदों पर 80 शब्द प्रति मिनट की शॉर्टहैंड स्पीड व एचसी के पदों पर 35 शब्द प्रति मिनट (अंग्रेजी) और 30 शब्द प्रति मिनट (हिंदी) टाइपिंग स्पीड होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
BSF का आया बुलावा, 12वीं पास युवा भरें फॉर्म
5 of 7
इन पदों पर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये का रेखांकित डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर जमा करना होगा। अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह आवेदन पूर्णतया निःशुल्क है।
विज्ञापन
BSF का आया बुलावा, 12वीं पास युवा भरें फॉर्म
6 of 7
इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित पदों पर आवेदन करने के लिए विज्ञप्ति के साथ संलग्न आवेदन पत्र के प्रारूप को डाउनलोड कर उसे भरें। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ में शैक्षिक संबंधित प्रमाणप्रतियों की प्रतियों और डिमांड ड्राफ्ट को संलग्न कर अपने क्षेत्र के अनुसार निर्धारित पते पर भेजें।
योग्य आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक मापदंड के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 अगस्त, 2015 है। पद से संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार www.bsf.nic.in पर लॉग करें।