मान लीजिए आपका सपना कारपेंटर बनने का हो, या हेयर ड्रेसर का या फिर क्रेन ऑपरेटर बनने का, तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं, क्योंकि इन कामों के ज़रिए भी आप आकर्षक वेतन कमा सकते हैं। कई बार इन सामान्य सी लगने वाली नौकरियों में वेतन प्रतिष्ठित नौकरियों से भी ज़्यादा मिलता है।
Trending Videos
विज्ञापन
वो 10 आसान काम-धंधे, जहां छप्पर फाड़कर बरसता है रुपया
2 of 10
हेयर ड्रेसर भी करते हैं अच्छी कमाई
भारत में हेयर ड्रेसर की कमाई सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री के कर्मचारियों से ज़्यादा हो सकती है। हाल ही में भारतीय सैलून्स में कृतिका गोसुकुंडा ने कुछ हेयर स्टाइलिस्ट से उनकी कमाई के बारे में पूछा। कृतिका ने कहा, "जूनियर हेयर ड्रेसर के तौर पर सैलून में काम करने वाले को हर महीने 90 हज़ार से एक लाख रुपये तक की कमाई हो जाती है। ख़ास दिन हो तो एक दिन में ये 30 हज़ार रुपये तक कमा लेते हैं।"
विज्ञापन
वो 10 आसान काम-धंधे, जहां छप्पर फाड़कर बरसता है रुपया
3 of 10
तीन लाख डॉलर सालाना तक कमाते हैं कारपेंटर
ओपेरा सिंगर डेविड लेह के मुताबिक न्यूयॉर्क सिटी में सबसे अच्छे वेतन वाला काम कारपेंटर का है। उन्होंने बताया कि कारनेगी हाल के कारपेंटर की न्यूनतम कमाई क़रीब तीन लाख डॉलर (करीब एक करोड़ 98 लाख रुपए) सालाना होती है। वहीं ओपेरा का प्रॉप मास्टर अमूमन चार लाख डॉलर सालाना तक कमा लेता है। वहीं मेट्रोपॉलिटन ओपेरा का मास्टर कारपेंटर सालाना 5 लाख डॉलर कमाता है, अपने बॉस से 20 फ़ीसदी ज़्यादा।
वो 10 आसान काम-धंधे, जहां छप्पर फाड़कर बरसता है रुपया
4 of 10
आपको अचरज हो, उससे पहले ही ये जान लें कि न्यूयॉर्क में लिफ़्ट मैन की कमाई भी काफी ज़्यादा होती है। न्यूयॉर्क सिटी की कंस्ट्रक्शन साइट के बाहर लिफ़्ट चलाने वाले का वेतन भी आकर्षक होता है। देखने में ऐसा लगता है कि वह लिफ़्ट को चलाने के लिए केवल बटन दबाता है, वो करता भी यही ही है, लेकिन हक़ीक़त ये है कि कंस्ट्रक्शन साइट पर तैनात सभी मैनेजरों और अधिकारियों से उसका वेतन ज़्यादा होता है। लिफ़्ट चलाने वाले को सालाना हज़ारों डॉलर मिलते हैं।
विज्ञापन
वो 10 आसान काम-धंधे, जहां छप्पर फाड़कर बरसता है रुपया
5 of 10
ठीक इसी तरह से क्रेन ऑपरेटर की कमाई भी उम्मीद के कहीं ज़्यादा होती है। अगर आप न्यूयॉर्क जैसे शहर में रह रहे हों जहां काफी ज़्यादा ऊंची बिल्डिंगों का निर्माण कार्य चल रहा हो तो आप कम से कम पांच लाख डॉलर सालाना तो कमा ही लेंगे। हालांकि क्रेन ऑपरेटर का काम काफी मुश्किल और तनाव भरा होता है।
विज्ञापन
वो 10 आसान काम-धंधे, जहां छप्पर फाड़कर बरसता है रुपया
6 of 10
कुछ ऐसी भी नौकरियां हैं जो ना तो मुश्किल हैं और ना ही ख़तरनाक और उनमें पैसा भी ढेर सारा है। अमेरिका में तो एक अच्छा डॉग वॉकर (कुत्ते को वॉक पर ले जाने वाला) भी अच्छी कमाई कर लेता है। डॉग वॉकर एक बार के 25 डॉलर लेता है। वह एक बार में आठ कुत्तों को वॉक पर ले जाता है। दिन में दो बार। इतने से वह सालाना 96 हज़ार डॉलर कमा लेता है, वो भी ज़्यादातर कैश। वह सभी कुत्तों को ले जाकर डॉग पार्क में उन्हें दौड़ने के लिए छोड़ देता है। एक ट्रिप तीन घंटे का होता है। तो वह छह घंटे के काम में इतना कमा लेता है।
विज्ञापन
वो 10 आसान काम-धंधे, जहां छप्पर फाड़कर बरसता है रुपया
7 of 10
ऐसे ही स्विमिंग पूल की सफाई करना भी अच्छी कमाई वाला काम है। स्विमिंग पूल की सफाई करने वाले एक शख़्स ने अपना नाम न बताते हुए कहा कि वो छह महीने के काम में 60 हज़ार डॉलर से ज़्यादा कमा लेता है। उसने बताया, मैं एक ग्राहक से प्रति सप्ताह 40 डॉलर लेता हूं। उनका पूल साफ़ रखता हूँ और उसमें केमिकल डालता हूँ।
वो 10 आसान काम-धंधे, जहां छप्पर फाड़कर बरसता है रुपया
8 of 10
उसने बताया कि एक पूल की सफाई में 45 मिनट लगता है। सप्ताह में एक बार ही जाता हूं तो कई पूल की सफाई करता हूं। पिछले पांच साल से औसतन हर दिन 10 पूल की सफाई करता हूं। छह महीने तक सप्ताह में छह दिन काम करता हूं। कभी कॉलेज नहीं गया लेकिन 18 साल की उम्र में अच्छा कमा लेता हूं। ऐसे में ज़ाहिर है कि कई स्वीमिंग पूल क्लीनर सालाना 1।20 लाख डॉलर तक कमा लेते हैं।
वो 10 आसान काम-धंधे, जहां छप्पर फाड़कर बरसता है रुपया
9 of 10
कई कंपनियां नौकरी के दौरान कर्मचारियों को प्रशिक्षण देती हैं। कॉलेज छात्र लुकास मंड गर्मियों की छुट्टियों में स्थानीय बर्गर चेन में काम करते हैं। उन्होंने बताया, "मेरी बॉस 19 साल की है, दूसरी सुविधाओं के साथ 35 हज़ार डॉलर सालाना का वेतन है। वो बता रहीं थी कि 30 साल की उम्र तक वो रीजनल मैनेजर हो जाएगी और तब उनका वेतन एक लाख डॉलर सालाना होगा।"
वो 10 आसान काम-धंधे, जहां छप्पर फाड़कर बरसता है रुपया
10 of 10
स्टोर मैनेजर का वेतन भी आकर्षक होता है। वॉलमार्ट स्टोर के मैनेजर मर्रे गॉडफ्रे कहते हैं, "ठीक ठाक साइज़ के स्टोर मैनेजर को करीब दो लाख डॉलर सालाना वेतन मिलता है।" वालग्रीन ड्रग स्टोर की मैनेजर केटी नेलिस के मुताबिक ड्रग स्टोर के मैनेजर 40 साल की उम्र में रिटायर हो जाते हैं।