फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 10वीं पास के लिए 559 पद, सिर्फ इंटरव्यू से भर्ती

विज्ञापन
1 of 7
यूपी में नौकरी का पिटारा खुल गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ ने अनुदेशक के 559 रिक्त पदों को भरने के लिए फॉर्म जारी किए हैं। इसके तहत विभिन्न व्यवसाय व विषयों के उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

UP: 10वीं पास के लिए 559 पद, सिर्फ इंटरव्यू से भर्ती

2 of 7
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 9,300-34,800 रुपये और ग्रेड पे के तहत पर 4,200 रुपये निर्धारित किए गए हैं। आवेदकों के चयन के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

UP: 10वीं पास के लिए 559 पद, सिर्फ इंटरव्यू से भर्ती

3 of 7
विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 1 जुलाई, 2015 से की जाएगी।

UP: 10वीं पास के लिए 559 पद, सिर्फ इंटरव्यू से भर्ती

4 of 7
रिक्तियों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक पूरा करें।
विज्ञापन

UP: 10वीं पास के लिए 559 पद, सिर्फ इंटरव्यू से भर्ती

5 of 7
आवेदन प्रक्रिया तीन चरणों की होगी। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और ओबीसी वर्ग को 105 रुपये, एससी व एसटी वर्ग को 65 रुपये और विकलांगजन को 25 रुपये जमा करने होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2015 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

UP: 10वीं पास के लिए 559 पद, सिर्फ इंटरव्यू से भर्ती

6 of 7
इन पदों पर शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों को 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ प्रत्येक व्यवसाय के 50 प्रतिशत पदों पर संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय प्रमाण-पत्र या राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण-पत्र धारक अभ्यर्थियो से भरे जाएंगे और 50 प्रतिशत पद मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल/सिविल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन/इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल/इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रूमेंटेशन/प्रोसेस कंट्रोल इंस्ट्रूमेंटेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री/डिप्लोमा धारकों से भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

UP: 10वीं पास के लिए 559 पद, सिर्फ इंटरव्यू से भर्ती

7 of 7
ऑनलाइन आवेदन करने या आवेदन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें