डॉ. राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में स्वास्थ्य और गृह कल्याण मंत्रालय के अधीन स्टाफ नर्स के 187 पदों पर अनुबंध के आधार पर भर्ती निकली है।
विज्ञापन
दिल्ली के हॉस्पिटल में बड़ी भर्ती, इंटरव्यू से होगा चयन
2 of 9
इन पदों के अंतर्गत 95 पद सामान्य वर्ग, 31 पद अनुसूचित जाति वर्ग, 13 पद अनुसूचित जनजाति वर्ग और 48 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के हॉस्पिटल में बड़ी भर्ती, इंटरव्यू से होगा चयन
3 of 9
विज्ञापित पदों पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान स्वरूप 37,500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
दिल्ली के हॉस्पिटल में बड़ी भर्ती, इंटरव्यू से होगा चयन
4 of 9
पदों पर उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार विज्ञापित पदों पर चयन प्रक्रिया के लिए अपना रजिस्ट्रेशन 19 अक्टूबर, 2015 को सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 तक डॉ. राम मानोहर लोहिया हॉस्पिटल नई दिल्ली पर पहुंच कर करा सकते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के हॉस्पिटल में बड़ी भर्ती, इंटरव्यू से होगा चयन
5 of 9
इन पदों पर आवश्यक शैक्षिक योग्यता के तहत मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से नर्सिंग में बीएससी ऑनर्स या नियमित बीएससी (नर्सिंग) उत्तीर्ण होना निर्धारित किया गया है। अन्य योग्यताओं के तहत आवश्यक शैक्षिक योग्यता के पश्चात छह महीने का नर्सिंग का अनुभव होना भी निर्धारित है।
विज्ञापन
दिल्ली के हॉस्पिटल में बड़ी भर्ती, इंटरव्यू से होगा चयन
6 of 9
पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान है।
विज्ञापन
दिल्ली के हॉस्पिटल में बड़ी भर्ती, इंटरव्यू से होगा चयन
7 of 9
आवेदन शुल्क के तहत सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 200 रुपये निर्धारित माध्यम से जमा करने होंगे। आवेदन डिमांड ड्राफ्ट द्वारा मान्य किया जाएगा। डिमांड ड्राफ्ट अकाउंट ऑफिसर, डॉ. राम मनोहर लोहिया नई दिल्ली के नाम से देय होना चाहिए।
दिल्ली के हॉस्पिटल में बड़ी भर्ती, इंटरव्यू से होगा चयन
8 of 9
उम्मीदवार अपने साथ अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल-प्रति एवं सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति का एक सेट डॉ. राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल की वेबसाइट पर दर्शाए गए बायोडाटा का पूर्ण रूप से भरा गया प्रिंट आउट, आवेदन शुल्क का डीडी, जन्म तिथि सत्यापन के लिए जन्म प्रमाण-पत्र और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार जाति प्रमाण-पत्र आवश्यक रूप से लेकर पहुंचे।