भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत केंद्रीय ऑर्डनेंस डिपो, जबलपुर में लोअर डिवीजन क्लर्क और अन्य रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। जिन पदों पर भर्ती निकली है, उनमें फायरमैन, कुक, टीएमएम (मजदूर), टेलर और एमटीएस के पद शामिल हैं।
विज्ञापन
ऑर्डनेंस डिपो में 10वीं और 12वीं पास की भर्ती, सैलरी भी वजनदार
2 of 8
इन पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता मान्यताप्राप्त विद्यालयों से 10वीं एवं 12वीं अथवा समकक्ष होनी चाहिए। अन्य योग्यताओं के तहत कुछ पदों के लिए शारीरिक योग्यताएं भी निर्धारित हैं।
विज्ञापन
ऑर्डनेंस डिपो में 10वीं और 12वीं पास की भर्ती, सैलरी भी वजनदार
3 of 8
इन पदों पर अंतिम रूप से चयनित आवेदकों को वेतनमान 5,200 रुपये से 20,200 रुपये प्रतिमाह (पदों के अनुसार) एवं पदों के अनुसार ग्रेड पे देने का प्रावधान किया गया है।
ऑर्डनेंस डिपो में 10वीं और 12वीं पास की भर्ती, सैलरी भी वजनदार
4 of 8
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयुसीमा न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 27 वर्ष निर्धारित की गई है। भारत सरकार के नियमों के अनुसार ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, शारीरिक अक्षम एवं स्पोर्टस्-पर्सन, को अधिकतम आयु सीमा में छूट देने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
ऑर्डनेंस डिपो में 10वीं और 12वीं पास की भर्ती, सैलरी भी वजनदार
5 of 8
विज्ञापित पदों पर आवेदन ऑफलाइन माध्यम से किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड करके सावधानी पूर्वक भरें।
विज्ञापन
ऑर्डनेंस डिपो में 10वीं और 12वीं पास की भर्ती, सैलरी भी वजनदार
6 of 8
भरे हुए आवेदन पत्र के साथ अपने सभी शैक्षिक दस्तावेजों की छायाप्रतियां को संलग्न कर साधारण डाक से "रिक्रूटमेंट सेल, सी/ओ कमांडेंट, सेंट्रल ऑर्डिनेंस डिपो, पोस्ट बॉक्स नंबर 20, जबलपुर, मध्य प्रदेश 482001" के पते पर भेजें।
विज्ञापन
ऑर्डनेंस डिपो में 10वीं और 12वीं पास की भर्ती, सैलरी भी वजनदार
7 of 8
उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र के लिफाफे पर अपना नाम व निर्धारित पद (जिस पद के लिए आवेदन कर रहें है) स्पष्ट शब्दों में लिखें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करते समय वे यह सुनिश्चत कर लें कि उनका आवेदन पत्र विभाग द्वारा दर्शाए पते पर 11 दिंसबर, 2015 से पूर्व अवश्य पहुंच जाए।