अगर आपके अंदर भी देशभक्ति का जज्बा है तो भारतीय सेना में भर्ती होने का बेहतरीन मौका आया है। नेशनल डिफेंस एकेडमी (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) और नेवल एकेडमी (नौसैनिक अकादमी) ने भारतीय थल सेना, भारतीय वायु सेना एवं भारतीय नौसेना में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश परीक्षा के फॉर्म जारी किए हैं।
विज्ञापन
सेना का बुलावा, 375 पदों पर 12वीं पास की भर्ती
2 of 8
इन पदों पर रिक्तियों की कुल संख्या 375 है। कुल विज्ञापित पदों में 320 पद भारतीय थल सेना एवं वायु सेना के लिए और 55 पद केवल भारतीय नौसेना के लिए हैं।
विज्ञापन
सेना का बुलावा, 375 पदों पर 12वीं पास की भर्ती
3 of 8
शैक्षिक योग्यता के तौर पर भारतीय थल सेना विंग में प्रवेश के लिए 12वीं पास, जबकि वायु सेना एवं नौसेना विंग में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का भौतिकी एवं गणित के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
सेना का बुलावा, 375 पदों पर 12वीं पास की भर्ती
4 of 8
आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों का जन्म 02 जुलाई 1997 और 01 जुलाई 2000 के बीच होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सेना का बुलावा, 375 पदों पर 12वीं पास की भर्ती
5 of 8
इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी एवं अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क है।
विज्ञापन
सेना का बुलावा, 375 पदों पर 12वीं पास की भर्ती
6 of 8
इच्छुक उम्मीदवार आवेदन के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग ऑन करें। आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 जनवरी 2016 है।
विज्ञापन
सेना का बुलावा, 375 पदों पर 12वीं पास की भर्ती
7 of 8
परीक्षा संबंधी अपडेट के लिए संस्थान की वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें। चयन प्रक्रिया तक उम्मीदवारअपना ई-मेल आईडी अवश्य सक्रिय रखें।
आवेदकों का चयन मनोवैज्ञानिक अभियोग्यता परीक्षण एवं इंटेलिजेंस परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। विज्ञप्ति से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार उपरोक्त वेबसाइट www.upsconline.nic.in पर लॉग ऑन करें।