सरकारी नौकरी का पिटारा खुल गया है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, पटना में ग्रुप 'ए' 'बी' और 'सी' के 165 नियमित पदों पर सीधी भर्ती के लिए फॉर्म जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
165 सरकारी पदों पर सीधी भर्ती, यहां भरें फॉर्म
2 of 8
वेतनमान के तौर पर ग्रुप 'ए' के पदों पर 15,600-39,100 रुपये एवं 6,600 रुपये का ग्रेड पे एवं कुछ अन्य पदों पर समान वेतनमान के साथ 5,400 रुपये का ग्रेड पे दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
165 सरकारी पदों पर सीधी भर्ती, यहां भरें फॉर्म
3 of 8
ग्रुप 'बी' के पदों पर 9,300-34,800 रुपये का वेतनमान एवं 4,600 रुपये का ग्रेड व कुछ अन्य पदों पर समान वेतनमान के साथ 4,200 रुपये का ग्रेड पे दिए जाने का प्रावधान है। जबकि ग्रुप 'सी' के पदों पर 5,200-20,200 रुपये के साथ 1,800,1,900, 2,400, 2,800 रुपये (पदानुसार) का ग्रेड पे दिए जाने का प्रावधान है।
165 सरकारी पदों पर सीधी भर्ती, यहां भरें फॉर्म
4 of 8
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु (पदानुसार) 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 31 दिसंबर, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
165 सरकारी पदों पर सीधी भर्ती, यहां भरें फॉर्म
5 of 8
शैक्षिक योग्यता विभिन्न पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। इन सभी पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
165 सरकारी पदों पर सीधी भर्ती, यहां भरें फॉर्म
6 of 8
आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य एवं पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
विज्ञापन
165 सरकारी पदों पर सीधी भर्ती, यहां भरें फॉर्म
7 of 8
पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर, 2015 है। सफल उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
पूर्णरूप से आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाकर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। विज्ञप्ति से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimspatna.org पर लॉगइन करें।