फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आग से खेलने' का है जज्बा, तो बुला रही है ये खतरनाक नौकरी

विज्ञापन
1 of 8
देश में तेजी से नए-नए शहर बस रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भी देश के 100 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने की बात कही है। इन स्मार्ट शहरों में अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ कॉलोनी, होटल, मॉल्स, ऑफिस आदि के लिए ऊंची-ऊंची इमारतें बन रही हैं। इस लिहाज से उनकी सुरक्षा के इंतजाम भी जरूरी हैं। इसी में से एक है फायर सेफ्टी, यह काम फायर फाइटर्स करते हैं। (रिपोर्ट: कमल कश्यप)
विज्ञापन

'आग से खेलने' का है जज्बा, तो बुला रही है ये खतरनाक नौकरी

2 of 8
फायर एंड सेफ्टी ऐसा फील्ड है, जहां छात्रों को आग से बचाव के गुर सिखाए जाते हैं। बढ़ते शहरीकरण और औद्योगीकरण के दौर में इस क्षेत्र में कॅरियर के बेहतर विकल्प मौजूद हैं। यह एक चुनौतीपूर्ण क्षेत्र है। यदि आप में साहस, खतरों से जूझने का माद्दा, नेतृत्व क्षमता और शारीरिक दक्षता है, तो आप इस हॉट क्षेत्र में अपना कॅरियर बना सकते हैं।
विज्ञापन

'आग से खेलने' का है जज्बा, तो बुला रही है ये खतरनाक नौकरी

3 of 8
आग लगने या किसी प्राकृतिक आपदा के समय आप में तुरंत मदद पहुंचाने, खतरों से जूझने को तैयार रहने के साथ-साथ सामाजिक प्रतिबद्धता होना जरूरी है। फायर फाइटर्स की जिम्मेदारी दुर्घटनाओं में होने वाले नुकसान को कम करना है। न्यूनतम संसाधनों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचाना और नुकसान को कम करने का जज्बा भी फायर फाइटर्स में होना चाहिए।

'आग से खेलने' का है जज्बा, तो बुला रही है ये खतरनाक नौकरी

4 of 8
फायर फाइटिंग से जुड़े कोर्स में शारीरिक फिटनेस का भी महत्व है। इससे जुड़े पाठ्यक्रमों में शारीरिक क्षमता के अलग से भी अंक जोड़े जाते हैं। पुरुषों के लिए न्यूनतम 165 सेमी. लंबाई, आईसाइट 6/6, सीना सामान्य रूप से 81 सेमी. और फुलाने के बाद 5 सेमी. फैलाव जरूरी है। वहीं महिलाओं के लिए न्यूनतम लंबाई 157 सेमी. और आईसाइट 6/6 होनी चाहिए।
विज्ञापन

'आग से खेलने' का है जज्बा, तो बुला रही है ये खतरनाक नौकरी

5 of 8
फायर एंड सेफ्टी के क्षेत्र में आप सर्टीफिकेट, डिप्लोमा से लेकर स्नातक और पीजी कोर्स भी कर सकते हैं। यह क्षेत्र सिविल, इलेक्ट्रिकल, एन्वायरमेंटल इंजीनियरिंग से जुड़ा है। इस क्षेत्र में अधिकतर कोर्स ग्रेजुएट स्तर पर हैं, जिसमें एडमिशन के लिए 12वीं विज्ञान विषयों के साथ पास होना जरूरी है। इस क्षेत्र में छह महीने के सर्टिफिकेट कोर्स से लेकर एक-दो साल का डिप्लोमा और तीन से चार साल तक के डिग्री कोर्स का विकल्प है।
विज्ञापन

'आग से खेलने' का है जज्बा, तो बुला रही है ये खतरनाक नौकरी

6 of 8
इस क्षेत्र में सरकारी और गैर सरकारी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मौजूद हैं। सरकारी क्षेत्र में रेलवे, डिफेंस, एयरपोर्ट अथॉरिटी, इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड, अर्द्धसैनिक बल, ओएनजीसी, माइन्स, सभी शहरों के नगर निगम, केमिकल प्लांट, होटल, फैक्ट्रियों, मॉल्स आदि में फायरमैन, सब ऑफिसर, स्टेशन ऑफिसर, चीफ फायर ऑफिसर जैसे पदों पर काम करने के मौके उपलब्‍ध हैं।
विज्ञापन

'आग से खेलने' का है जज्बा, तो बुला रही है ये खतरनाक नौकरी

7 of 8
अगर आपने इस क्षेत्र में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स किया है, तो आपको 15-20 हजार की शुरुआती सैलरी मिलती है, जो अनुभव बढ़ने के साथ-साथ बढ़ती रहती है। इसके अलावा डिग्री या पीजी कोर्स किए छात्रों के लिए इस क्षेत्र में अच्छे पद और पैकेज की नौकरी के अवसर मौजूद हैं।
विज्ञापन

'आग से खेलने' का है जज्बा, तो बुला रही है ये खतरनाक नौकरी

8 of 8
कोर्स के लिए नेशनल फायर सर्विस कॉलेज नागपुर, दिल्ली कॉलेज ऑफ फायर सेफ्टी इंजीनियरिंग नई दिल्ली, कॉलेज ऑफ फायर टेक्नोलॉजी अहमदाबाद, इंस्टीट्यूट ऑफ फायर एंड सेफ्टी मैनेजमेंट, देहरादून और पीजी डिप्लोमा इन फायर सेफ्टी एंड डिजास्टर मैनेजमेंट, इग्नू प्रमुख हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें