फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं पास के लिए खुला नौकरी का पिटारा, बिना इंटरव्यू के सीधी भर्ती

विज्ञापन
1 of 8
अगर आप भी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए है। हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन में मशीनिस्ट, टर्नर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर कम गैस कटर सहित कुल 250 पदों पर भर्ती निकली है।
विज्ञापन

10वीं पास के लिए खुला नौकरी का पिटारा, बिना इंटरव्यू के सीधी भर्ती

2 of 8
इन पदों पर उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 30 नवंबर 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

10वीं पास के लिए खुला नौकरी का पिटारा, बिना इंटरव्यू के सीधी भर्ती

3 of 8
शैक्षिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवारों का किसी भी मान्यताप्राप्त संस्थान से 10वीं पास अथवा संबंधित ट्रेड में आईटीआई का प्रमाणपत्र या नेशनल अप्रेंटिसश‌िप का प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।

10वीं पास के लिए खुला नौकरी का पिटारा, बिना इंटरव्यू के सीधी भर्ती

4 of 8
वेतनमान के तौर पर चयनित कर्मचारियों को 8,610-15,250 रुपये, आईटीआई पास को 8,870-15,830 रुपये एवं अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र धारक को 9,140-16,650 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन

10वीं पास के लिए खुला नौकरी का पिटारा, बिना इंटरव्यू के सीधी भर्ती

5 of 8
इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और मौजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर आगामी प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन

10वीं पास के लिए खुला नौकरी का पिटारा, बिना इंटरव्यू के सीधी भर्ती

6 of 8
आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये एवं अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

10वीं पास के लिए खुला नौकरी का पिटारा, बिना इंटरव्यू के सीधी भर्ती

7 of 8
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 19 जनवरी 2016 है। आवेदकों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा एवं ट्रेड परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

10वीं पास के लिए खुला नौकरी का पिटारा, बिना इंटरव्यू के सीधी भर्ती

8 of 8
विज्ञप्ति से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.HECLTD.com पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें