बेरोजगार युवाओं के लिए राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण (जल संसाधान, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय) में स्टेनोग्राफार के पदों पर भर्ती निकली है।
विज्ञापन
10वीं पास युवाओं की भर्ती, सैलरी 20000 से ज्यादा
2 of 7
इन पदों पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 5,200 से 20,200 रुपये प्रतिमाह और 24,00 रुपये ग्रेड पे देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
10वीं पास युवाओं की भर्ती, सैलरी 20000 से ज्यादा
3 of 7
पदों के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता 10 वीं पास या समकक्ष है। इसके अलावा 80 शष्द प्रति मिनट हिंदी और 60 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी की गति से शॉर्टहैंड एवं 40 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी और 30 शब्द प्रति मिनट हिंदी की गति से टाईपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है।
10वीं पास युवाओं की भर्ती, सैलरी 20000 से ज्यादा
4 of 7
आवेदन करने के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की छूट का प्रावधान है।
विज्ञापन
10वीं पास युवाओं की भर्ती, सैलरी 20000 से ज्यादा
5 of 7
विज्ञापित पदों पर आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन-पत्र भरकर अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों और अपेक्षित दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ भेज दें।
विज्ञापन
10वीं पास युवाओं की भर्ती, सैलरी 20000 से ज्यादा
6 of 7
पूर्ण रूप से भरा आवेदन पत्र 'राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण, 18-20 सामुदायिक केंद्र, पी.वी.आर. सिनेमा के निकट, साकेत नई दिल्ली- 110017' के पते पर 5 अक्टूबर, 2015 तक भेजें।
चयनित आवेदकों को भारत में कहीं भी नौकरी दी जा सकती है। आवेदन से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण (जल संसाधान, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय) की आधिकारिक वेबसाईट www.nwda.gov.in पर लॉग इन करें।