फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुला रही है इंडियन आर्मी, ये 9 फॉर्मूले दिला सकते हैं भारतीय सेना का टिकट

विज्ञापन
1 of 9
भारतीय थलसेना, नौसेना या वायु सेना में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। 27 सितंबर को सेना और नौसेना (एनडीए और एनए) परीक्षा का आयोजन होगा।
विज्ञापन

बुला रही है इंडियन आर्मी, ये 9 फॉर्मूले दिला सकते हैं भारतीय सेना का टिकट

2 of 9
इस परीक्षा के तहत ढाई-ढाई घंटे की दो परीक्षाएं होंगी। पहला एग्जाम मैथ्स पर आधारित होगा, जबकि दूसरे एग्जाम में रिजनिंग, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान के प्रश्न होंगे।
विज्ञापन

बुला रही है इंडियन आर्मी, ये 9 फॉर्मूले दिला सकते हैं भारतीय सेना का टिकट

3 of 9
मैथ्स में बीजगणित, त्रिकोणमिति, ज्यामिति, सांख्यिकी, गणना, प्रोबेबिलिटी आदि से 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह एग्जाम कुल 300 अंकों का होगा। यदि गणित में आपके बेसिक क्लीयर हैं, फॉमूलों पर आपकी पकड़ है और आप शॉर्ट ट्रिक्स जानते हैं, तो इसमें अच्छे नंबर बटोरे जा सकते हैं। परीक्षा में यदि कोई सवाल फंस जाए, तो उसे हल करने में ही समय व्यर्थ न करें।

बुला रही है इंडियन आर्मी, ये 9 फॉर्मूले दिला सकते हैं भारतीय सेना का टिकट

4 of 9
वहीं परीक्षा के पार्ट-2 में अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान के 150 प्रश्न होंगे। अंग्रेजी के सेक्‍शन में रिजनिंग टेस्ट और ग्रामर के प्रश्न पूछे जाते हैं। जनरल नॉलेज में फिजिक्स, कैमिस्ट्री, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भूगोल और करंट अफेयर्स के सवाल होते हैं।
विज्ञापन

बुला रही है इंडियन आर्मी, ये 9 फॉर्मूले दिला सकते हैं भारतीय सेना का टिकट

5 of 9
ये प्रश्न 10+2 के सिलेबस से होंगे। 600 अंकों की यह परीक्षा भी ढाई घंटे की होगी। इस तरह कुल 900 अंकों की परीक्षाओं के आधार पर मेरिट तैयार होगी, जिसमें क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों को सर्विस सिलेक्‍शन बोर्ड (एसएसबी) इंटरव्यू का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

बुला रही है इंडियन आर्मी, ये 9 फॉर्मूले दिला सकते हैं भारतीय सेना का टिकट

6 of 9
अभ्यर्थी इस बात का भी ख्याल रखें कि इस परीक्षा में गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग का भी नियम है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। इससे साफ है कि यह परीक्षा टाइम मैनेजमेंट और इंग्लिश स्किल पर आधारित है।
विज्ञापन

बुला रही है इंडियन आर्मी, ये 9 फॉर्मूले दिला सकते हैं भारतीय सेना का टिकट

7 of 9
इसकी तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को एनसीईआरटी सिलेबस की पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। हालांकि अब परीक्षा में करीब डेढ़ महीना ही बचा है, तो ऐसे में कैंडिडेट्स को प्रतियोगी पुस्तकों से तैयारी करनी चाहिए।

बुला रही है इंडियन आर्मी, ये 9 फॉर्मूले दिला सकते हैं भारतीय सेना का टिकट

8 of 9
अंग्रेजी पर खासतौर से पकड़ मजबूत रखें। अंग्रेजी में पकड़ बनाने के लिए अंग्रेजी की पत्र-पत्रिकाओं और समाचार पत्रों का नियमित अध्ययन करें। इससे अंग्रेजी भी मजबूत होगी और साथ-साथ आपकी जरनल नॉलेज की तैयारी में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

बुला रही है इंडियन आर्मी, ये 9 फॉर्मूले दिला सकते हैं भारतीय सेना का टिकट

9 of 9
इसके अलावा पिछले पांच सालों में हुई बड़ी घटनाओं के स्‍थान और प्रभाव की जानकारी रखना भी जरूरी है। क्योंकि बहुत से प्रश्न पिछले कुछ वर्षों में हुए घटनाक्रम पर ही आधारित होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें