कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2015 की इलाहाबाद केंद्र की परीक्षा व्यवस्था में बदलाव किया है। (रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद)
Trending Videos
विज्ञापन
SSC के परीक्षा सिस्टम में बदलाव, 12वीं पास जरूर पढ़ें
2 of 8
एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि परीक्षा के दौरान केंद्रों पर परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष का आवंटन तो किया जाएगा, परंतु परीक्षार्थी किस सीट पर बैठेगा, इसका निर्धारण कक्ष के अंदर कक्ष निरीक्षक एवं केंद्राध्यक्ष करेंगे।
विज्ञापन
SSC के परीक्षा सिस्टम में बदलाव, 12वीं पास जरूर पढ़ें
3 of 8
वहीं, एसएससी की ओर से केंद्रीय सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए चार अक्तूबर को हुई परीक्षा में गड़बड़ी पाए जाने पर इलाहाबाद के सेंट विष्णा आआरएन स्कूल की पहली एवं दूसरी पाली की परीक्षा निरस्त कर दी गई है।
SSC के परीक्षा सिस्टम में बदलाव, 12वीं पास जरूर पढ़ें
4 of 8
एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि इस परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में पांच एवं दूसरी पाली में पांच कुल मिलाकर 10 नकलची पकड़े गए थे। एसएससी ने इस केंद्र की पहली एवं दूसरी पाली की परीक्षा निरस्त कर दी है।
विज्ञापन
SSC के परीक्षा सिस्टम में बदलाव, 12वीं पास जरूर पढ़ें
5 of 8
एसएससी ने कानपुर में सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज इंदिरा नगर कानपुर की दूसरी पाली, मुजफ्फरपुर में मारवाड़ी हाईस्कूल चंदवारा बनारस बैंक चौक के पास की दूसरी पाली की परीक्षा एवं पटना में गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्रैंडनीबाग एवं आरपीएस गर्ल्स पब्लिक स्कूल दानापुर पटना की दूसरी पाली की परीक्षा निरस्त कर दी है।
विज्ञापन
SSC के परीक्षा सिस्टम में बदलाव, 12वीं पास जरूर पढ़ें
6 of 8
इन केंद्रों की निरस्त परीक्षा 22 नवंबर को इलाहाबाद में होगी। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र पांच नवंबर तक भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
SSC के परीक्षा सिस्टम में बदलाव, 12वीं पास जरूर पढ़ें
7 of 8
दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष के इंतजार में कई काम ठप हो गए हैं। केवल साक्षात्कार के आधार पर होने वाली नियुक्तियों (सीधी भर्ती) पर तो एक तरह से अघोषित रोक लग गई है।
SSC के परीक्षा सिस्टम में बदलाव, 12वीं पास जरूर पढ़ें
8 of 8
अनिल यादव के जाने के बाद सिर्फ पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा ही हो पाई। न तो नई परीक्षाओं की तिथि घोषित हो पाई और न ही नई भर्ती की घोषणा। आयोग के अफसरों का कहना है कि जल्द ही अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हुई तो पीसीएस-2016 के लिए एक जनवरी को नोटिफिकेशन भी नहीं हो पाएगा।