फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप ड्रोन पायलट हैं तो बढ़िया सैलरी वाली नौकरी पक्की!

विज्ञापन
1 of 6
ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ने के साथ ही वो विश्व की अर्थव्यवस्था में हज़ारों नौकरियां लाने वाले हैं। इनमें अभ्यारण्य में जानवरों पर नज़र रखना, आधुनिक तौर-तरीक़े से खेती, तेल-गैस की खोज, फ़िल्म निर्माण और जनसुविधाओं का निरीक्षण शामिल हैं।
विज्ञापन

अगर आप ड्रोन पायलट हैं तो बढ़िया सैलरी वाली नौकरी पक्की!

2 of 6
चालकरहित हेलिकॉप्टर या हवाई जहाज़ों को ड्रोन कहते हैं। ये अब सैन्य प्रयोग की सीमा से बाहर निकल आए हैं और जीवन के कई क्षेत्रों में कामकाज का तरीक़ा बदल रहे हैं। फ़िल्में शूट करने से लेकर खेलों की रिपोर्टिंग और लुप्तप्राय प्रजातियां बचाने, जंगल की आग बुझाने, पाइपलाइनों पर निगरानी और ज़्यादा प्रभावशाली ढंग से खेती करने तक इनका इस्तेमाल हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि उद्योगों की संख्या बढ़ने से नौकरियां भी बढ़ेंगी- ड्रोन पायलट, सिस्टम्स इंजीनियर, ड्रोन के डिज़ाइन और निर्माण के काम, सेंसर ऑपरेटर, तकनीशियन, फ़ोटोग्राफ़रों की मांग बढ़ेगी।
विज्ञापन

अगर आप ड्रोन पायलट हैं तो बढ़िया सैलरी वाली नौकरी पक्की!

3 of 6
आर्लिंगटन, वर्जीनिया स्थित द एसोसिएशन फ़ॉर अनमैन्ड व्हीकल सिस्टम्स इंटरनेशनल (एयूवीएसआई) के उपाध्यक्ष टॉम मैकमोहन कहते हैं, 'यह उड्डयन उद्योग का नया अध्याय है। मानव रहित प्रणालियां बहुत अलग नहीं होतीं। आपको कंट्रोल सेंटर में लोगों की ज़रूरत फिर भी पड़ती है। ड्रोन मानवयुक्त उड़ानों की जगह नहीं ले रहे, बल्कि उनके साथ ही मनुष्य की ज़रूरतें पूरी करने में मददगार साबित हो रहे हैं।'

अगर आप ड्रोन पायलट हैं तो बढ़िया सैलरी वाली नौकरी पक्की!

4 of 6
यूडीएस कंपनी के सीईओ ऑट्टो वर्डमुलेर वॉन एलेग कहते हैं, 'दुनिया में अब सिर्फ़ 21,000 गैंडे ही बचे हैं। हर महीने उनके शिकार के 20 मामले सामने आते थे, पर अब जिन क्षेत्रों में यूडीएस ने ड्रोन से निरीक्षण शुरू किया है, वहां ऐसे मामले न के बराबर हो गए हैं।' मानवरहित उड़ान प्रणालियों का इस्तेमाल सेना 19वीं सदी की शुरुआत से कर रही है और जापान प्रिसीज़न कृषि में ड्रोन का इस्तेमाल 1980 के दशक से कर रहा है। आज ऐसे ड्रोन मौजूद हैं, जो स्मार्टफ़ोन से भी चलाए जा सकते हैं। लेकिन एक पेशेवर क्वालिटी का ड्रोन कम से कम 1000 डॉलर (करीब 68,000 रुपए) का मिलता है।
विज्ञापन

अगर आप ड्रोन पायलट हैं तो बढ़िया सैलरी वाली नौकरी पक्की!

5 of 6
यूरोपीय कमीशन इंपैक्ट एसेसमेंट के अनुसार दुनिया भर में ड्रोन का बाज़ार 2022 तक दोगुने से बढ़कर क़रीब चार अरब यूरो सालाना हो जाएगा। विश्व बाज़ार के 25 फ़ीसदी ड्रोन यूरोप में होंगे और इनके इस्तेमाल से 2050 तक डेढ़ लाख नौकरियां मिलेंगी। यूरोपीय यूनियन की परिवहन आयुक्त वॉयलेटा बल्क ने कहा, 'ड्रोन के इस्तेमाल से रोज़गार के बहुत कमाल के अवसर पैदा हुए हैं। अगर हम इनकी पूरी क्षमता का दोहन कर सकें तो ड्रोन यूरोप में हज़ारों नई नौकरियां पैदा कर सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आप ड्रोन पायलट हैं तो बढ़िया सैलरी वाली नौकरी पक्की!

6 of 6
फ़ीनिक्स, एरिज़ोना में अनमैन्ड व्हीकल यूनिवर्सिटी के प्रोवोस्ट जॉन माइनर कहते हैं कि जिनके पास ड्रोन पायलट या सिस्टम्स इंजीनियर जैसे विशेष हुनर हैं, उनके लिए 'आने वाले 40-50 सालों में नौकरी की गारंटी है।' वे कहते हैं, 'हमने देखा है कि लोग अपने सर्टिफ़िकेट लेकर लॉकहीड मार्टिन और बोइंग में गए हैं, उन्हें नौकरी मिल गई है। हम जानते हैं कि अमेरिका में ड्रोन पायलट सालाना 80 हज़ार से एक लाख डॉलर तक कमा रहे हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें