फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन इन कामों से भी लोग कमा रहे हैं लाखों

Fri, 22 Jan 2016 08:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
आप अगर इन कामों के बारे में सुनेंगे तो आपको यकीन ही नहीं होगा कि दुनिया में लोग ऐसे काम भी कर रहे हैं जो सुनने में भले ही अजीब हों लेकिन इनमें कमाई की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन इन कामों से भी लोग कमा रहे हैं लाखों

2 of 10
अपहरण सेवा
फ्रांस की एक कंपनी अपहरण करने की सेवा देती है। जिसे खुद को अगवा होने का अनुभव करना हो वह कंपनी को एक निश्चित फीस देकर अगवा करा सकता है। हालांकि कुछ लोग इसे डरावना तो कुछ इसे बेहूदगी का काम करार दे रहे हैं।
विज्ञापन

आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन इन कामों से भी लोग कमा रहे हैं लाखों

3 of 10
मल सूंघने का काम
चीन में कुछ लोग रोजगार के तौर पर मल सूंघने का काम भी करते हैं। इस काम को चीन में 'वेन पिशी' नाम से जाना जाता है। वेन पिशी का काम करने वाले को फर्ट मास्टर कहते हैं। हालांकि यह काम चीन में चिकित्सा से जुड़ा हुआ है क्योंकि डॉक्टर मरीज के मल की गंध के आधार पर उसकी बीमारी का इलाज करते हैं। इस काम के ल‌िए लोगों को 50 हजार डॉलर यानी करीब 33 लाख रुपए मिलते हैं।

आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन इन कामों से भी लोग कमा रहे हैं लाखों

4 of 10
सैकेंड हैंड अंडरवियर
खुद के रोजगार की चाह में कुछ लोगों ने पुराने यानी इस्तेमाल किए हुए लेडीज अंडरवियर बेचने का धंधा भी शुरू किया है। हैरानी की बात यह है कि कुछ अलग करने की चाह रखने वाले लोग इस्तेमाल किए गए अंडरवियर ही नहीं खरीद रहे बल्कि गंदे अंडरवियर भी खरीद रहे हैं। यह काम ज्यादातर सोशल मी‌डिया के जरिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन इन कामों से भी लोग कमा रहे हैं लाखों

5 of 10
मृतक की राख से मूर्ति बनाना
अगर आप अपने प्रियजन की मौत के बाद भी उससे जुड़े रहना चाहते हैं तो उनकी राख से मूर्ति बनवा लीजिए। अमेरिका के अर्लिंगटन में मृतक की राख से ही उसकी मूर्ति बनाने वाले मिल जाएंगे। इसके लिए लोगों को मृतक की एक फोटो और उसकी राख के अलावा निर्धारित कीमत चुकानी होती है।
विज्ञापन

आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन इन कामों से भी लोग कमा रहे हैं लाखों

6 of 10
सॉरी बोलने वाले
क्या कहा, सॉरी बोलने में शर्म आती है? कोई बात नहीं, आपके बदले ये काम कोई और कर देगा। जापान भाड़े पर सॉरी कहने वाले मिलते हैं। पेड अपोलोजाइज नाम की सेवा देने वाले फोन या ई-मेल से दूसरे पक्ष को सॉरी बोल उनका गुस्सा शांत करते हैं।
विज्ञापन

आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन इन कामों से भी लोग कमा रहे हैं लाखों

7 of 10
थप्पड़ मार मसाज
सुंदरता के लिए आप थप्पड़ भी खा लेंगे और इसका फायदा बिजनेस वालों ने उठाया है। न्यूयार्क में चेहरे पर थप्पड़ मारकर मसाज काफी लोकप्रिय है। यहां थाई मसाजर एक बार की मसाज में 350 डॉलर से एक हजार डॉलर तक कमा लेता है।

आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन इन कामों से भी लोग कमा रहे हैं लाखों

8 of 10
खुद को टीवी पर देखो
साउ‌थ कोरिया के एक टीवी चैनल ने लोगों को खाना खाते हुए वीडियो दिखाने का काम शुरू किया है। इसमें लोग किसी रेस्टोंरेंट या घर पर खाना खाते हुए अपना वीडियो टीवी पर चलवा सकते हैं। इस बिजनेस से टीवी मालिक को 10 हजार डॉलर यानी करीब छह लाख 75 हजार रुपए हर महीने कमाई होती है।

आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन इन कामों से भी लोग कमा रहे हैं लाखों

9 of 10
फर्जी ब्‍वॉयफ्रेंड/ गर्लफ्रेंड सेवा
हो सकता है कि आप के आस-पास मौजूद लोगों में से कुछ सिंगल हों या थोड़ा बहुत अकेलापन महसूस कर रहे हों। इनके अकेलेपन को कम करने के लिए कुछ वेबसाइट फर्जी गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड की सेवा उपलब्‍ध कराने का काम करती हैं। इस सेवा को नाम दिया गया है अदृश्य गर्लफ्रेंड या अदृश्य ब्वॉयफ्रेंड, जहां जरूरतमंदों से फर्जी दोस्ती कर चैटिंग की जाती है।
विज्ञापन

आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन इन कामों से भी लोग कमा रहे हैं लाखों

10 of 10
सीक्रेट शॉपिंग साइट
आमतौर जब आप कोई खरीदरारी करते हैं तो आपको पता होता है कि आप किन चीजों पर पैसा खर्च कर रहे हैं। लेकिन एक शॉपिंग साइट में ठीक इसके उल्टा होता है। इस साइट में आपको दूसरों द्वारा खरीददारी की गई लिस्ट को देखकर पैसे चुकाना होता है लेकिन आपके घर कौन-सा सामान आएगा इस चीज की जानकारी तो तभी मिलती है जब सामान का पैकेट आपके पास पहुंच जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें