फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCS परीक्षा में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, बेरोजगार युवा जरूर पढ़ें

विज्ञापन
1 of 7
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में सीसैट के पेपर को क्वालीफाइंग करने की प्रतियोगियों की मांग पूरी होती दिख रही है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। अध्यक्ष और सदस्यों की अनुमति के बाद जल्द ही इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। पीसीएस-2016 से ही इसे लागूकरने की तैयारी है। (रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद)
विज्ञापन

PCS परीक्षा में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, बेरोजगार युवा जरूर पढ़ें

2 of 7
इतना ही नहीं आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा के सिलेबस और पैटर्न में भी सिविल सेवा की तर्ज पर बदलाव की तैयारी एक बार फिर शुरू की गई है। इसका प्रस्ताव भी शासन को जल्द भेजा जाएगा।
विज्ञापन

PCS परीक्षा में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, बेरोजगार युवा जरूर पढ़ें

3 of 7
प्रतियोगियों के विरोध को देखते हुए सिविल सेवा प्रांरभिक परीक्षा में सीसैट को क्वालीफाइंग पेपर कर दिया गया है। प्रतियोगी इसी आधार पर पीसीएस में भी सीसैट को क्वालीफाइंग पेपर करने की मांग कर रहे हैं।

PCS परीक्षा में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, बेरोजगार युवा जरूर पढ़ें

4 of 7
आयोग की ओर से जनवरी के पहले सप्ताह में पीसीएस-2016 की भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन की तैयारी है। अफसरों का कहना है कि इसी भर्ती से सीसैट को क्वालीफाइंग पेपर करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन

PCS परीक्षा में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, बेरोजगार युवा जरूर पढ़ें

5 of 7
सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में भी बड़ा बदलाव करते हुए दो के बजाय एक वैकल्पिक विषय कर दिया गया है। उसकी जगह सामान्य अध्ययन के अनिवार्य प्रश्नपत्र शामिल किए गए हैं। प्रतियोगी पीसीएस में भी यही व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

PCS परीक्षा में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, बेरोजगार युवा जरूर पढ़ें

6 of 7
इसके मद्देनजर आयोग की ओर से पिछले साल शासन को प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली। अब एक बार फिर उस प्रस्ताव को भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

PCS परीक्षा में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, बेरोजगार युवा जरूर पढ़ें

7 of 7
हालांकि परीक्षा का नया पैटर्न पीसीएस-2016 से ही लागू हो पाएगा यह कह पाना मुश्किल है। परीक्षा नियंत्रक प्रभुनाथ का कहना है कि प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। आयोग की अनुमति के बाद शासन को प्रस्ताव भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें