वीडीए पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे कमिश्नरी कंपाउंड में एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोग सकते में आ गए। कमिश्नर ने पुलिस को बुलवाकर उसे दीनदयाल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से डाक्टरों ने उसे बीएचयू रेफर कर दिया। (ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी)
विज्ञापन
वाराणसी: VDA से पीड़ित युवक ने खुद को लगाई आग
2 of 9
इस बीच कमिश्नर ने घटना की मजिस्ट्रेटियल जांच एडीएम सिटी से कराने के साथ ही वीडीए उपाध्यक्ष से इस मामले में जवाब तलब किया है। पुलिस के अनुसार आत्मदाह की कोशिश करने वाला शख्स आभूषण कारोबारी मनीष अग्रवाल (38) है, जो कोतवाली थाना क्षेत्र के राजमंदिर मोहल्ले का रहने वाला है। उधर, देर रात मनीष के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा कैंट थाना में दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
वाराणसी: VDA से पीड़ित युवक ने खुद को लगाई आग
3 of 9
बता दें कि वीडीए की ओर से मकान ध्वस्तीकरण की लगातार मिल रही धमकी से आजिज आकर मनीष सुबह कमिश्नर से शिकायत करने उनके कार्यालय अकेले ही पहुंचा था। बताया जाता है कि गंगा के दो सौ मीटर के दायरे में मकान आने संबंधी उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देकर 2009, 2011 और 2014 में मनीष पर वीडीए का हथौड़ा चल चुका है। उसके बाद भी वीडीए के अधिकारी मकान गिराने की लगातार धमकी दे रहे थे।
वाराणसी: VDA से पीड़ित युवक ने खुद को लगाई आग
4 of 9
बहरहाल, मनीष ने अधिवक्ता चेंबर के कक्ष संख्या आठ के सामने सीढ़ी के पास खुद के ऊपर पेट्रोल उड़ेला। पेट्रोल वह पॉलीथिन में छिपाकर बोतल में लेकर आया था। अधिवक्ता भवन के सामने आकर उसने खुद पर आग लगाई और लपटों से घिरकर दौड़ते हुए आयुक्त सभागार के सामने जाकर गिर गया। यह देख वहां इंटरलॉकिंग का काम कर रहे मजदूरों के साथ कुछ अधिवक्ताओं ने वहां पड़ा बालू और शॉल डालकर किसी तरह आग बुझाई।
विज्ञापन
वाराणसी: VDA से पीड़ित युवक ने खुद को लगाई आग
5 of 9
घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुंचे मनीष के जीजा रूपेश अग्रवाल ने कहा कि उनके साले ने वीडीए की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर आत्मदाह का प्रयास किया है। मनीष वीडीए के अधिकारियों की शिकायत करने कमिश्नर के यहां आए थे। बताया कि वीडीए नोटिस तो जारी नहीं कर रहा था मगर उनका मकान गिराने की लगातार धमकी अधिकारियों की ओर से दी जा रही थी।
विज्ञापन
वाराणसी: VDA से पीड़ित युवक ने खुद को लगाई आग
6 of 9
कमिश्नरी में आत्मदाह का प्रयास करने वाले मनीष की मां मालती रानी अग्रवाल (65) को बीते सप्ताह ही हार्टअटैक आया था। जबकि पिता सालिक राम अग्रवाल (70) भी अस्वस्थ रहते हैं। घटना की सूचना पाकर कमिश्नरी पहुंची पत्नी रिंकी का बुरा हाल था। उनका कहना था कि आखिर अब कौन सहारा होगा।
विज्ञापन
वाराणसी: VDA से पीड़ित युवक ने खुद को लगाई आग
7 of 9
मनीष के जीजा रूपेश का आरोप है कि वीडीए के अधिकारियों द्वारा मकान ध्वस्त करने की बार-बार धमकी दिए जाने के कारण ही बीते सप्ताह मां मालती को हार्टअटैक आया था। अभी परिवार इस परेशानी से उबरा नहीं था कि यह हादसा हो गया। मनीष को कोई संतान नहीं है।
वाराणसी: VDA से पीड़ित युवक ने खुद को लगाई आग
8 of 9
कोट्स युवक से आज मेरी मुलाकात नहीं हुई थी। उसने किस हालात में और क्यों ऐसा कदम उठाया, इसकी मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वीडीए उपाध्यक्ष से भी इस बारे में रिपोर्ट तलब की गई है। घटना दुखद है, मानव जीवन अमूल्य है। - नितिन रमेश गोकर्ण, कमिश्नर
घटना की निष्पक्ष जांच होगी। युवक के आत्मदाह के लिए यदि प्रशासनिक तंत्र का कोई भी अधिकारी-कर्मचारी दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। - राजमणि यादव, डीएम
पुलिस की तहरीर पर युवक के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। समूचे मामले पर पुलिस की निगाह है। विवेचना में यदि यह तथ्य सामने आया कि उसे किसी ने आत्महत्या के लिए उकसाया था तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। - आकाश कुलहरि, एसएसपी
युवक का निर्माण कार्य पहले से चिह्नित अवैध 57 निर्माणों की सूची में है। हालांकि अभी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं हुई है। उन्हें इस बात से अवगत कराया गया था कि यह निर्माण अवैध की सूची में है। आप खुद ध्वस्त करा लें नहीं तो उच्च न्यायालय के आदेश के अनुक्रम में वीडीए कार्रवाई करेगा। - डीके सिंह, वीडीए उपाध्यक्ष
आत्मदाह मामले में जिस किसी व्यक्ति के पास कोई सूचना है तो वह किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय आकर अपना बयान तीन जनवरी तक लिखित या मौखिक रूप से दर्ज करा सकता है। यदि कोई गोपनीय सूचना देना चाहे तो मेरे मोबाइल नंबर 9454417030 पर दे सकता है। - विंध्यवासिनी राय, एडीएम सिटी