फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुड़वां लोगों के बारे में मजेदार बातें, जानेंगे तो होंगे हैरान

विज्ञापन
1 of 12
हूबहू एक जैसे दिखने वाले जुड़वां भी जितने रोचक होते हैं उतने ही रोचक उनसे जुड़े किस्से भी होते हैं। दुनियाभर में जुड़वां लोगों की भरमार है। जुड़वां होने के लिए जानकार भी तरह तरह के कारण देते हैं और बताते हैं किस किस मामले में भी बच्चे जुड़वां कहलाते हैं। आप भी पढ़ें जुड़वां लोगों से जुड़ी कहानियां।
Trending Videos
विज्ञापन

जुड़वां लोगों के बारे में मजेदार बातें, जानेंगे तो होंगे हैरान

2 of 12
क्या आपको पता है कि जुड़वां बच्चों के पिता अलग अलग हो सकते हैं। ऐसा होता है लेकिन इसकी संभावना 400 में से एक केस में होती है।
विज्ञापन

जुड़वां लोगों के बारे में मजेदार बातें, जानेंगे तो होंगे हैरान

3 of 12
कहते हैं कि डेयरी पदार्थ ज्यादा खाने वाली महिलाओं के जुड़वां बच्चे होते हैं। ऐसा भी कहते हैं कि जो महिलाएं अरबी, जिमीकंद और शकरकंदी पसंद करती हैं वो जुड़वां बच्चों को जन्म देती हैं।

जुड़वां लोगों के बारे में मजेदार बातें, जानेंगे तो होंगे हैरान

4 of 12
कुछ देशों में कानून है कि अगर जुड़वां भाई दो जुड़वां बहनों से शादी करते हैं तो उनके बच्चे चचेरे या ममेरे भाई बहन होने के साथ साथ जेनेटिक जुडवां भी कहे जाएंगे। दो जुड़वां भाई दो जुडवां बहनों से शादी करते हैं तो उनके विवाह को 'क्वाटर्रनेरी मैरिज' कहा जाता है।

विज्ञापन

जुड़वां लोगों के बारे में मजेदार बातें, जानेंगे तो होंगे हैरान

5 of 12
अब तक सबसे ज्यादा जुडवां, तिड़वां (तीन एक जैसे) और चौड़वां (चार एक जैसे) बच्चों का रिकार्ड रूस की वेलेंटिना वेसेलयाव के नाम है। वो चालीस साल की उम्र तक 69 बच्चे पैदा कर चुकी थी। इस महिला की मौत 90 साल की उम्र में हुई। महिला ने 16 जुड़वां, सात तिड़वां और 4 चौड़वां बच्चों को जन्म दिया।

विज्ञापन

जुड़वां लोगों के बारे में मजेदार बातें, जानेंगे तो होंगे हैरान

6 of 12
समान डीएनए की तरह जुड़वां बच्चों के शरीर की महक भी एक जैसी होती है। कई देशों में कुत्तों को इस काम के लिए ट्रेंड किया जाता है कि वो एक बच्चे की महक से दूसरे की खोज कर सके।

विज्ञापन

जुड़वां लोगों के बारे में मजेदार बातें, जानेंगे तो होंगे हैरान

7 of 12
जुड़वां होने के बावजूद मेरी केट और ऐश्ले का DNA समान नहीं है और यह विश्व की दुलर्भतम मामला है।

जुड़वां लोगों के बारे में मजेदार बातें, जानेंगे तो होंगे हैरान

8 of 12
ये आश्चर्य की बात है कि जुड़वां बच्चों के फिंगर प्रिंट एक जैसे नहीं होते। दरअसल मां के पेट में जब बच्चों के फिंगरप्रिंट बनते हैं तब गर्भनाल के जरिए शिशु आपस में नहीं जुड़े होते हैं।

जुड़वां लोगों के बारे में मजेदार बातें, जानेंगे तो होंगे हैरान

9 of 12
विश्व में सबसे ज्यादा जुड़वां नाइजीरिया में हैं और सबसे कम जुड़वां चीन में है। अमेरिका में सबसे ज्यादा जुड़वां मैसाच्यूसेट्स में हैं। यहां हर पांचवा बच्चा जुड़वां है।

जुड़वां लोगों के बारे में मजेदार बातें, जानेंगे तो होंगे हैरान

10 of 12
वैज्ञानिक कहते हैं कि जड़वां बच्चे गर्भाशय में ही आपस में संवाद करना शुरू कर देते हैं। गर्भावस्था के 14वें सप्ताह में बच्चे एक दूसरे तक पहुंच जाते हैं और 16वें सप्ताह में एक दूसरे को छूने लगते हैं। जुड़वां बच्चे अपनी अलग भाषा विकसित कर लेते हैं। बड़ों की अनु‌पस्थिति में जब ‌जुडवां शिशु एक दूसरे के करीब होते हैं तो वो अलग तरह की भाषा शैली विकसित कर लेते हैं।

जुड़वां लोगों के बारे में मजेदार बातें, जानेंगे तो होंगे हैरान

11 of 12
30 वर्ष के पश्चात मां बनने पर जुड़वां बच्चे होने की संभावना ज्यादा होती है। विज्ञान भी कहता है कि 25 साल की महिला की तुलना में 35 साल की महिला के शरीर में फोलिसिल स्टिमुलेटिंग हार्मोन (FSH) ज्यादा होता है। FSH की अधिकता से ही जुड़वां बच्चे होते हैं। हालांकि ये भी तय है कि इसी हार्मोन के चलते महिलाओं के शरीर में फर्टिलिटी की कमी आती है।

विज्ञापन

जुड़वां लोगों के बारे में मजेदार बातें, जानेंगे तो होंगे हैरान

12 of 12
2008 में ब्रिटेन में सामने आए एक मामले में पति पत्नी जुड़वा भाई बहन निकले। जांच के दौरान पता चला कि पैदा होने के बाद दोनों को अलग अलग परिजनों ने गोद लिया था। कई सालों बाद दोनों ने एक दूसरे के बारे में सच्चाई जाने बिना शादी तक कर ली। जब ये सच खुला तो दोनों ने अदालत में अर्जी देकर तलाक ले लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें