फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: गुस्से में आग-बबूला महिला ने एसपी पर फेंकी चप्पल

Wed, 08 Apr 2015 03:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खड्डा (कुशीनगर)
विज्ञापन
1 of 8
कुशीनगर के खड्डा में बार-बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज एक महिला ने मंगलवार को तहसील दिवस में मौजूद एसपी पर चप्पल फेंक दी। जब वह दूसरी चप्पल फेंकने के लिए बढ़ी, तब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला फरियादियों ने उसे रोक लिया। इस दौरान वहां डीएम सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
Trending Videos
विज्ञापन

PICS: गुस्से में आग-बबूला महिला ने एसपी पर फेंकी चप्पल

2 of 8
काफी देर तक तहसील में हंगामे की स्थिति रही। महिला और अन्य दो महिलाओं को थाने भेजा गया, जहां से उन्हें छोड़ दिया गया। इस मामले में महिला, उसके पति समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

PICS: गुस्से में आग-बबूला महिला ने एसपी पर फेंकी चप्पल

3 of 8
खड्डा तहसील बनने के बाद मंगलवार को पहली बार तहसील दिवस का आयोजन हुआ था। इसमें डीएम लोकेश एम, एसपी ललित कुमार सिंह, सीडीओ जनार्दन बरनवाल सहित कई अधिकारी फरियादियों की दिक्कतें सुनने पहुंचे थे। इसमें बड़ी संख्या में लोग आए थे।

PICS: गुस्से में आग-बबूला महिला ने एसपी पर फेंकी चप्पल

4 of 8
इसी दौरान हनुमानगंज क्षेत्र के ग्राम बुलहवा के पथलहवा टोला निवासी यूसुफ की पत्नी शाबिरा बेगम ने पैर से चप्पल निकालकर एसपी के ऊपर फेंक दी। यह देख वहां मौजूद लोग कुछ देर के लिए हतप्रभ रह गए। जब तक कोई कुछ समझता, तब तक शाबिरा ने फेंकने के लिए दूसरी चप्पल भी हाथ में उठा ली।
विज्ञापन

PICS: गुस्से में आग-बबूला महिला ने एसपी पर फेंकी चप्पल

5 of 8
तहसीलदार सौरभ पांडेय सहित अन्य लोग उसे समझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन महिला के गुस्से के आगे सब बेबस दिखे। उस वक्त वहां एक भी महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं होने से काफी देर तक शाबिरा हंगामा करती रही, उसके साथ दो अन्य महिलाएं भी थीं।
विज्ञापन

PICS: गुस्से में आग-बबूला महिला ने एसपी पर फेंकी चप्पल

6 of 8
आखिरकार वहां मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला फरियादियों ने तीनों को काबू किया और खड्डा थाने ले गईं। शाबिरा बेगम का कहना था कि गांव के कुछ लोग साजिश करके परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

PICS: गुस्से में आग-बबूला महिला ने एसपी पर फेंकी चप्पल

7 of 8
हर बार एसपी के पास जाकर शिकायत की जाती है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। बाद में इस संबंध में शाबिरा बेगम, उसके पति यूसुफ और दो अन्य महिलाओं पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

PICS: गुस्से में आग-बबूला महिला ने एसपी पर फेंकी चप्पल

8 of 8
मामले पर एसपी ललित कुमार का कहना है कि महिला वर्ष 2012 के किसी मामले का जिक्र कर रही थी, जिसे लेकर वह असंतुष्ट थी। सीओ को गांव में भेजा गया है कि वह पता करें कि क्या मामला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें