भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने कहा कप्तान बनने की तमन्ना सबकी होती है। उन्होंने कहा भगवान किसी को कप्तानी नहीं बना सकता, उसकी मेहनत ही कप्तान बना सकती है। वे सोमवार को बामनौली गांव में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं कितना भी व्यस्त हॅ, लेकिन दिन में पूजा-अर्चना करने के लिए एक बार जरूर टाइम निकालता हूं। भगवान से सच्चे मन से जो मांगता हूं, वह मन्नत पूरी होती है। जब उसने कप्तानी के लिए पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं अपनी मेहनत पर विश्वास रखता हूं। मेहनत करने और भगवान के आशीर्वाद से कुछ भी असंभव नहीं है।
विज्ञापन
तस्वीरें: शादी बाद जब प्रियंका संग ससुराल पहुंचे सुरेश रैना
2 of 9
यह पूछे जाने पर की कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट के बीच क्या मनमुटाव चल रहा है तो उन्होंने कहाकि मै केवल अपने खेल पर ध्यान देता हूं। मैदान पर किसी के बीच क्या चल रहा है, मुझे नहीं पता, क्योंकि मै तो ड्रेसिंग रूम में रहता हूं। स्पॉट फिक्सिंग और आईपीएल विवाद पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि क्रिकेट में पैसा, शोहरत होने के बावजूद इस तरह की घटनाएं दुख पहुंचाती है।
विज्ञापन
तस्वीरें: शादी बाद जब प्रियंका संग ससुराल पहुंचे सुरेश रैना
3 of 9
क्रिकेटर को अपने खेल और मेहनत पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इसके बाद कुछ गलत होने को रह ही नहीं जाता। जब उसने पूछा गया कि श्रीलंका दौरे के लिए आपको क्यों नहीं चुना तो उन्होंने कहा कि अभी टी-20 वर्ल्ड कप आने वाला है। उसकी तैयारी में जुटा हूं और इस बहाने ससुराल भी आने का मौका मिल गया।
तस्वीरें: शादी बाद जब प्रियंका संग ससुराल पहुंचे सुरेश रैना
4 of 9
पहली बार ससुराल आने पर आपको कैसा महसूस हो गया तो उन्होंने कहा बहुत अच्छा। जैसा सोचा था, उससे भी अधिक स्नेह सुसराल के लोगों से मिला। इस दौरान जब क्रिकेटर सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका चौधरी से यह पूछा कि उनकी शादी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के साथ हुई है और शादी के बाद आपके जीवन में कितना बदलाव महसूस कर रही है तो उन्होंने कहा प्रत्येक लड़की की इच्छा होती है कि उसकी शादी एक ऐसे व्यक्ति के साथ हो जिसके पास इज्जत, शोहरत, पैसा सब कुछ हो और मुझे तो यह सब कुछ गॉड गिफ्ट के रूप में मिल गया है। मै बहुत खुश हूं, रैना को पाकर।
विज्ञापन
तस्वीरें: शादी बाद जब प्रियंका संग ससुराल पहुंचे सुरेश रैना
5 of 9
क्रिकेटर सुरेश रैना की खबर मिलते ही युवाओं में जोश आ गया। वे बल्ला और गेंद लेकर उनकी ओर दौड़ पडे़। उन्होंने बल्ले पर हस्ताक्षर भी कराए और रैना से क्रिकेट खेलने का आग्रह भी किया। रैना ने भी इनकार नहीं किया और बल्ला थाम लिया। जब एक युवा ने उन्हें गेंद फेंकी तो उन्होंने अपनी ससुराल की पिच पर उस पर छक्का जड़ दिया। इस पर वहां मौजूद लोग खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
तस्वीरें: शादी बाद जब प्रियंका संग ससुराल पहुंचे सुरेश रैना
6 of 9
शादी के बाद पहली बार क्रिकेटर सुरेश रैना अपनी पत्नी प्रियंका चौधरी के साथ सोमवार को बामनौली गांव पहुंचे।
विज्ञापन
तस्वीरें: शादी बाद जब प्रियंका संग ससुराल पहुंचे सुरेश रैना
7 of 9
दोपहर का भोग मास्टर प्रहलाद के यहां हुआ। इसके बाद दोनों प्रियंका चौधरी के परिवार के लोगों के घरों में भी गए।
तस्वीरें: शादी बाद जब प्रियंका संग ससुराल पहुंचे सुरेश रैना
8 of 9
क्रिकेटर सुरेश रैना और उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी अपने परिजनों के साथ सोमवार को सुबह 11 बजे गांव में स्थित नागेश्वर मंदिर आए, वहां पर पूजा-अर्चना करने के बाद ठाकुर द्वारा हनुमान मंदिर में भी पूजा अर्चना की।