फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर कमेंट को लेकर तनाव, देखते ही देखते बंद हुए बाजार

विज्ञापन
1 of 6
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर के बुढ़ाना व्हाट्सएप पर आए कमेंट को लेकर एक समुदाय के युवाओं में हुई चर्चा से कस्बे में तनाव हो गया और देखते ही देखते कस्बे का बाजार बंद हो गया।

ब्यूरो/अमर उजाला,बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)।

Trending Videos
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर कमेंट को लेकर तनाव, देखते ही देखते बंद हुए बाजार

2 of 6
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी व सीओ ने आरोपी को गिरफ्तार कर और लोगों का समझा बुझाकर शांत किया। रविवार को शाम करीब चार बजे कस्बे के छोटा बाजार में एक समुदाय के करीब एक दर्जन युवक एकत्र हुए।

विज्ञापन

व्हाट्सएप पर कमेंट को लेकर तनाव, देखते ही देखते बंद हुए बाजार

3 of 6
व्हाट्सएप पर किसी टिप्पणी को लेकर युवकों ने चर्चा की। व्हाट्सएप पर इस टिप्पणी से देखते ही एक समुदाय के लोगों में रोष फैल गया और कस्बे के छोटा बाजार में तनाव हो गया। तनाव के कारण बाजार बंद हो गया और दुकानें बंद कर लोग पीर शाह विलायत के पास मुख्य सड़क पर एकत्र हो गए।

व्हाट्सएप पर कमेंट को लेकर तनाव, देखते ही देखते बंद हुए बाजार

4 of 6
घटना की सूचना मिलते ही सीओ एसपी शर्मा व उपजिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। इंसपेक्टर कमल सिंह यादव भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने तहरीर ली।
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर कमेंट को लेकर तनाव, देखते ही देखते बंद हुए बाजार

5 of 6
आनन-फानन में पुलिस ने व्हाट्सएप पर टिप्पणी करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। सीओ भीड़ को समझाते हुए कहा कि टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी ने भी भीड़ को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर कमेंट को लेकर तनाव, देखते ही देखते बंद हुए बाजार

6 of 6
आरोपी की गिरफ्तारी तथा दोनों अधिकारियों के समझाने पर माहौल शांत हुआ। समाचार लिखे जाने तक दोनों अधिकारी पुलिस बल के साथ छोटे बाजार की पुलिया के पास जमे हुए थे। सीओ एसपी शर्मा ने बताया कि माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे असामाजिक तत्वों को बख्शा नही जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें