सुरेश प्रभु ने अपना पहला रेल बजट पेश करते हुए आम आदमियों के लिए कई सौगातों का ऐलान किया। इस रेल बजट में नई ट्रेनों का ऐलान तो नहीं किया गया, लेकिन अन्य जरूरी सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा गया है। जानिए प्रभु के पिटारे से क्या क्या निकला।
विज्ञापन
प्रभु के रेल-बजट पिटारे से क्या क्या निकला
2 of 9
दिल्ली-कोलकाता और दिल्ली-मुंबई के बीच की नौ ट्रेनों की स्पीड बढ़ाकर 160 से 200 किमी तक की जाएगी। माना जा रहा है कि नई व्यवस्था से दोनों रास्तों पर एक रात में सफर करना संभव हो जाएगा।
विज्ञापन
प्रभु के रेल-बजट पिटारे से क्या क्या निकला
3 of 9
सुरेश प्रभु ने कहा कि हाई स्पीड ट्रेनों और हाई स्पीड कॉरिडोर से मेक इन इंडिया अभियान में मदद मिलेगी।
प्रभु के रेल-बजट पिटारे से क्या क्या निकला
4 of 9
मोदी सरकार ने अपने पिछले बजट में भी ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने पर जोर दिया। पिछले बजट में मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलाने की घोषण की
गई थी।
विज्ञापन
प्रभु के रेल-बजट पिटारे से क्या क्या निकला
5 of 9
रेल मंत्री ने यात्रियों को रिजर्वेशन कराने के लिए ज्यादा समय मुहैया
कराया है। यानी अब आप रेलवे रिजर्वेशन 4 महीने पहले करा सकते हैं। अब तक रेलवे का रिजर्वेशन दो महीने पहले कराया जा सकता था।
विज्ञापन
प्रभु के रेल-बजट पिटारे से क्या क्या निकला
6 of 9
मोदी सरकार के दूसरे रेल बजट में यात्री किरायों में बढ़ोतरी नहीं की
जाएगी। रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु ने अपने पहले रेल बजट में यात्री किरायों
में वृद्घि न करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
प्रभु के रेल-बजट पिटारे से क्या क्या निकला
7 of 9
स्मार्टफोन पर अनारक्षित टिकट का प्रावधान भी इस बजट में रखा गया है,
जिसके जरिए सिर्फ 5 मिनट में ही टिकट बुक की जा सकेगी। इसके लिए ऐप भी
बनाया जाएगा।
प्रभु के रेल-बजट पिटारे से क्या क्या निकला
8 of 9
सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के लिए 182 हेल्पलाइन नंबर शुरू किया
जाएगा। अन्य किसी भी प्रकार की समस्या के निराकरण के लिए 138 हेल्पलाइन
नंबर देश भर में लागू किया जाएगा।
अब निजी कंपनियों और लोगों के नाम से भी चलेगी ट्रेन। इसके लिए आपको
रेलवे को पैसा देना होगा, जिसके बाद रेल आपके नाम से ट्रेन चलाएगी। इस बजट पर मोदी ने कहा कि आम आदमी को ध्यान में रखते हुए स्पीड, स्केल, सर्विस और सेफ्टी पर ध्यान दिया है।