क्या सचमुच इतने करीब हैं भारत और चीन?
Thu, 18 Sep 2014 03:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
बुधवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग गुजरात पहुंचे तो उनके स्वागत में दुल्हन की तरह सजे अहमदाबाद में कई प्रारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
क्या सचमुच इतने करीब हैं भारत और चीन?
अहमदाबाद पहुंचे जिनपिंग का सरदार पटेल हवाई अड्डे पर गुजरात के राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली और मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने जोरदार स्वागत किया।
क्या सचमुच इतने करीब हैं भारत और चीन?
खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ कर होटल ग्रांड हयात में अपनी पत्नी पेंग लिआन के साथ पहुंचे चीनी राष्ट्रपति का स्वागत किया।
क्या सचमुच इतने करीब हैं भारत और चीन?
प्रधानमंत्री ने चीनी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को होटल में लगे राज्य की विरासत से संबंधित चित्रों की विस्तार से जानकारी दी।
क्या सचमुच इतने करीब हैं भारत और चीन?
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अहमदाबाद पहुंचते ही एक के बाद एक तीन समझौतों को अंजाम देकर दोनों देशों के भविष्य के रिश्तों की इबारत लिख दी।
क्या सचमुच इतने करीब हैं भारत और चीन?
इन समझौतों के तहत चीन अपने विकसित राज्य ग्वांगदोंग की तर्ज पर गुजरात का और ग्वांगझाऊ शहर की तरह अहमदाबाद शहर का विकास करने में सहयोग करेगा।
क्या सचमुच इतने करीब हैं भारत और चीन?
यह पहला अवसर है जब दो देशों के बीच दिल्ली के बाहर समझौता हुआ है।
क्या सचमुच इतने करीब हैं भारत और चीन?
गौरतलब है कि गुरुवार को दोनों देशों की शिखर वार्ता से ठीक पहले राजधानी दिल्ली में तिब्बती छात्रों की ओर से चीनी राष्ट्रपति का विरोध भी देखने को मिला।
क्या सचमुच इतने करीब हैं भारत और चीन?
गुरुवार को दिल्ली की शिखर वार्ता में द्विपक्षीय संबंध, सीमा विवाद और और चीन की ओर लगातार हो रही घुसपैठ पर चर्चा हुई।
क्या सचमुच इतने करीब हैं भारत और चीन?
माना जा रहा है कि प्रधामंत्री ने जिनपिंग को अपने विकास के गुजरात मॉडल से रूबरू कराने केलिए भारत दौरे की शुरुआत अहमदाबाद से कराई।
क्या सचमुच इतने करीब हैं भारत और चीन?
पहले समझौते के तहत ग्वांगदोंग अपने तर्ज पर गुजरात में विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग देगा।
क्या सचमुच इतने करीब हैं भारत और चीन?
समझौते में प्रमुख रूप से अहमदाबाद में रेलवे लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण शामिल है।
क्या सचमुच इतने करीब हैं भारत और चीन?
तीसरा अहम समझौता वडोदरा के पास औद्योगिक पार्क की स्थापना को ले कर हुआ।
क्या सचमुच इतने करीब हैं भारत और चीन?
औद्योगिक पार्क के निर्माण के लिए चाइना डेवलपमेंट बैंक और गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की ओर से हस्ताक्षर किए गए।
क्या सचमुच इतने करीब हैं भारत और चीन?
समझौते के दौरान दोनों ही देशों के 90 उद्योगपति भी मौजूद थे।