नई दिल्ली से वाराणसी रूट पर चलने वाली एक मालगाड़ी रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त होकर अपने ट्रैक से उतर गई। इस हादसे के चलते दिल्ली से मुरादाबाद व अम्बाला से मुरादाबाद का रेल यातायात काफी देर तक थमा सा रहा। हालांकि अधिकारियों के अथक प्रयासों के बाद अब यह मार्ग फिर से शुरू हो गया है।
(फोटो: मोहम्मद खालिद खान, मुरादाबाद, अमर उजाला)
विज्ञापन
मालगाड़ी का पहिया ट्रैक से उतरा, रुक गईं कई ट्रेनें
2 of 7
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह एक मालगाड़ी कंटेनर डिपो के अंदर जा रही थी।
विज्ञापन
मालगाड़ी का पहिया ट्रैक से उतरा, रुक गईं कई ट्रेनें
3 of 7
लेकिन डिपो में जाने वाली रेल लाइन पर सुरक्षा के लिए एक लोहे का बड़ा गेट लगा हुआ है जो उस समय बंद था।
मालगाड़ी का पहिया ट्रैक से उतरा, रुक गईं कई ट्रेनें
4 of 7
ट्रेन शंटिंग करते हूए पिछले हिस्से से यानी गार्ड के केबिन वाली साइड से डिपो का गेट तोड़ते हुए अंदर प्रवेश कर गई।
विज्ञापन
मालगाड़ी का पहिया ट्रैक से उतरा, रुक गईं कई ट्रेनें
5 of 7
इस वजह से रेल लाइन के साथ-साथ बनी लोहे की रेलिंग टूट गई जिसकी वजह से दिल्ली से मुरादाबाद व अम्बाला से मुरादाबाद का रेल यातायात काफी समय तक रुका रहा।
विज्ञापन
मालगाड़ी का पहिया ट्रैक से उतरा, रुक गईं कई ट्रेनें
6 of 7
हालांकि रेल कर्मियों से अथक प्रयासों के बाद इस रेलमार्ग को अब फिर से शुरू कर दिया गया है।