आम आदमी पार्टी से निष्कासित विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने सोमवार को अपनी मांगो को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया। विधायक बिन्नी ने महज 3 घंटे में ही अपना धरना खत्म भी कर दिया। बिन्नी ने कहा कि उन्होंने अन्ना हजारे की सलाह पर अपना धरना खत्म किया है। बिन्नी ने कहा कि उन्होंने 'आप' की नीतियों को लेकर दिल्ली सरकार को 10 दिन का समय दिया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने अपने बागी विधायक विनोद कुमार बिन्नी को पार्टी से निकाल दिया।