फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर बैठ 50 पुलिसवालों को चकमा देकर निकल गई साध्वी

विज्ञापन
1 of 10
विहिप नेता अरुण माहौर की हत्या का मामला अभी गर्म ही रहेगा। साध्वी प्राची को विहिप नेता अरुण माहौर की शोकसभा में जाने से रोकने के लिए दरोगा से लेकर सीओ तक लगाए गए। अरुण के घर के सामने 50 पुलिस वाले तैनात किए गए। महिला पुलिस भी लगाई गई। लेकिन तमाम इंतजाम धरे रह गए।
विज्ञापन

बाइक पर बैठ 50 पुलिसवालों को चकमा देकर निकल गई साध्वी

2 of 10
साध्वी पुलिस अफसरों को चकमा देकर उनकी आंखों के सामने से ही निकल गईं। पुलिस को पता भी न चला और वे शोकसभा में पहुंच गईं। साध्वी ने आवास विकास सेक्टर तीन स्थित अरुण माहौर के घर पहुंचते ही एलान कर दिया था कि वे शोकसभा में जरूर जाएंगी।
विज्ञापन

बाइक पर बैठ 50 पुलिसवालों को चकमा देकर निकल गई साध्वी

3 of 10
इसका पता चलते ही पुलिस ने उनके चारों ओर घेरा बना लिया। लेकिन साध्वी ने ऐसी योजना बनाई कि अफसरों के इंतजाम किसी काम नहीं आए। वे अरुण के घर में गईं। वहां अरुण की बहन के कपड़े सलवार सूट पहने। उनका एक समर्थक घर के बाहर बाइक लेकर खड़ा हो गया।

बाइक पर बैठ 50 पुलिसवालों को चकमा देकर निकल गई साध्वी

4 of 10
सामने ही पुलिस अफसर खड़े थे। साध्वी आईं और बाइक पर बैठकर चल दीं। दो सिपाहियों को कुछ शक हुआ, लेकिन साध्वी के समर्थक ने कह दिया, ये तो अरुण की बहन हैं, साध्वी तो अंदर हैं। पुलिस बेफिक्र रही और साध्वी वहां से आराम से निकल गईं।
विज्ञापन

बाइक पर बैठ 50 पुलिसवालों को चकमा देकर निकल गई साध्वी

5 of 10
बाद में अफसरों को पता चला तो वे दौड़े दौड़े जयपुर हाउस स्थित रामलीला पार्क पहुंचे। वहीं पर अरुण माहौर की शोकसभा थी। अफसर फिर से चौंक गए। क्योंकि साध्वी वहां भी नहीं थीं। लेकिन थोड़ी देर में ही पता चला कि वे पास में ही स्थित भाजपा कार्यालय में पहुंच गई हैं। वहां से भगवा वस्त्र पहनकर शोकसभा में पहुंच गईं।
विज्ञापन

बाइक पर बैठ 50 पुलिसवालों को चकमा देकर निकल गई साध्वी

6 of 10
भाजपा कार्यालय पहुंचकर उन्होंने भगवा वस्त्र पहना और शोकसभा में पहुंच गईं। साध्वी ने शोकसभा के बाद एलान किया कि वे मंटोला के मीरा हुसैनी चौराहा जाएंगी, वहीं पर अरुण की हत्या हुई थी। इस पर शोकसभा के बाद उनके पीछे पुलिस की जीप लगा दी गई। उन्हें वहां नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन

बाइक पर बैठ 50 पुलिसवालों को चकमा देकर निकल गई साध्वी

7 of 10
अरुण माहौर के घर पर अपनी घेराबंदी देख साध्वी ने कहा कि उन्हें क्यों रोका जा रहा है? इस पर सीओ लोहामंडी राजेंद्र यादव हाथ जोड़ते हुए उनके सामने पहुंचे।

बाइक पर बैठ 50 पुलिसवालों को चकमा देकर निकल गई साध्वी

8 of 10
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सीओ ने कहा, ‘मेरी क्या औकात है, जो आपको रोक सकूं?’ हालांकि साध्वी ने शोकसभा में कहा कि उन्हें एक पुलिस अधिकारी ने धमकी दी थी कि आगे नहीं जाने दिया जाएगा।

बाइक पर बैठ 50 पुलिसवालों को चकमा देकर निकल गई साध्वी

9 of 10
विहिप नेता अरुण माहौर की हत्या का मामला अभी गर्म ही रहेगा। जयपुर हाउस के रामलीला पार्क में रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा और विहिप नेताओं ने जिस तरह से भड़काऊ भाषण दिए, उसके तो यही संकेत हैं। एलान भी किया गया कि अब शहर में मोहल्ले-मोहल्ले दो बाद से संकल्प सभाओं के आयोजन किए जाएंगे। गोरक्षा के लिए हर गांव और हर वार्ड में समितियां गठित की जाएंगी।
विज्ञापन

बाइक पर बैठ 50 पुलिसवालों को चकमा देकर निकल गई साध्वी

10 of 10
केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि अरुण माहौर को श्रद्धांजलि देने के लिए अब हर मोहल्ले में शोकसभा होगी। संगठन जल्द ही इसकी तारीखें तय कर देगा। हालांकि रात पार्टी ने इसे दो दिन बाद से संकल्प सभा के रूप में मनाने का फैसला किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें