फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जौनपुर जिला जेल में हंगामा, पुलिस ने की फायरिंग

विज्ञापन
1 of 8
जौनपुर जिला जेल में महिला बंदी रक्षक के साथ छेड़खानी से उपजे विवाद में जहां एक बदमाश की पिटाई से मौत हो गई वहीं बंदियों की पिटाई और पथराव में कई बंदीरक्षक और पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को पानी की बौछार करनी पड़ी। आंसू गैस के गोले फेंकने पड़े। [ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर]
विज्ञापन

तस्वीरें: जौनपुर जिला जेल में हंगामा, पुलिस ने की फायरिंग

2 of 8
इसके बाद भी जब कैदी नहीं माने तो पुलिस को 50 राउंड रबर की गोलियां दागनी पड़ीं। शाम साढ़े चार बजे शुरू हुआ हंगामा रात 10 बजे जाकर नियंत्रित हो पाया। इस घटना में छह बंदीरक्षक जहां गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं 20 से अधिक कैदी भी जख्मी हुए हैं। घायल दो पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रात 11 बजे तक पुलिस, जेल और प्रशासनिक अफसर कैदियों की मान-मनौव्वल में जुटे रहे।
विज्ञापन

तस्वीरें: जौनपुर जिला जेल में हंगामा, पुलिस ने की फायरिंग

3 of 8
जिला जेल में शनिवार की दोपहर एक महिला बंदी रक्षक के साथ आर्म्स एक्ट में बंद बक्शा थाना क्षेत्र के लखौवां गांव निवासी श्याम कुमार यादव (22) ने छेड़खानी कर दी। उसने बंदी रक्षक के कपड़े फाड़ दिए। इसपर अन्य बंदी रक्षक नाराज हो गए। उन्होंने श्याम यादव की हाथ-पैर और डंडे से ताबड़तोड़ पिटाई कर दी।

तस्वीरें: जौनपुर जिला जेल में हंगामा, पुलिस ने की फायरिंग

4 of 8
उसे घायलावस्था में जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शाम साढ़े चार बजे उसकी मौत हो गई। उधर, यह खबर जेल में बंद कैदियों को मिली तो उन्होंने आपा खो दिया। वे बंदीरक्षकों के साथ मारपीट करने लगे। कई बंदी रंक्षकों की लाठी छीनकर कैदियों ने उन्हीं की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

तस्वीरें: जौनपुर जिला जेल में हंगामा, पुलिस ने की फायरिंग

5 of 8
स्थिति गंभीर देख जेल की पगली घंटी बजा दी गई। कुछ ही देर में वहां प्रभारी डीएम, सीडीओ पीसी श्रीवास्तव, एसपी लाइन बाजार, कोतवाली समेत कई थानों की फोर्स, पीएसी के जवान, सभी सर्किल के सीओ भारी संख्या में सशस्त्र फोर्स के साथ जेल में पहुंच गए। पुलिस के पहुंचते ही कैदियों ने जेल की दीवार तोड़कर पथराव शुरू कर दिया। यही नहीं, उन्होंने खाना बनाने के लिए रखी लकड़ी में आग लगा दी ताकि पुलिस आगे न बढ़ सके।
विज्ञापन

तस्वीरें: जौनपुर जिला जेल में हंगामा, पुलिस ने की फायरिंग

6 of 8
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कैदियों पर पानी की बौछार की, लेकिन वे पथराव करते ही रहे। अंत में पुलिस को 50 राउंड रबड़ की गोलियां दागनी पड़ीं। इस घटना में छह बंदीरक्षक जहां गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं 20 से अधिक बंदियों के भी जख्मी होने की सूचना है। बंदी रक्षकों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया, जबकि दो पुलिस वालों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

तस्वीरें: जौनपुर जिला जेल में हंगामा, पुलिस ने की फायरिंग

7 of 8
देर रात डीआईजी जेल संतोष कुमार श्रीवास्तव भी जेल पहुंचे और उन्होंने मातहतों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।  उधर, देर रात जेल के कैदी बैरक की छत पर चढ़कर हंगामा कर रहे थे। उन्हें चारों ओर से पुलिस ने घेर रखा था ताकि कोई कैदी भाग न जाए। इसके साथ ही महिला बैरक के आसपास भी महिला पुलिस को लगा दिया गया था जिससे कोई कैदी उनके साथ दुर्व्यवहार न कर सके।
विज्ञापन

तस्वीरें: जौनपुर जिला जेल में हंगामा, पुलिस ने की फायरिंग

8 of 8
प्रशासन इस मुद्दे को लेकर कितना सजग था, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देर रात बिजली गुल हो जाने पर तत्काल आपूर्ति बहाल करा दी गई ताकि कैदी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग न जाएं। जिला अस्पताल पहुंचे कैदी श्याम के परिवार वालों ने बंदी रक्षकों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें