फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेज बना मैदान, सीएम ने खेला फुटबाल, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 12
यूपी के आगरा में हुए ताज नेचर वाक में फुटबाल क्लब ‘दिल्ली डायनोमोज’ की जर्सी के लांचिंग प्रोग्राम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव युवा खिलाड़ी के रूप में नजर आए। ब्राजील के स्टार फुटबालर रोबर्टो कार्लोस के साथ मंच पर ही बॉल को किक लगाई। फुटबाल के प्रति उनकी दीवानगी देख लोगों ने तालियां भी बजाईं। (अमर उजाला ब्यूरो, आगरा)
विज्ञापन

स्टेज बना मैदान, सीएम ने खेला फुटबाल, देखिए तस्वीरें

2 of 12
कार्यक्रम में आयोजकों की तरफ से मुख्यमंत्री को एक जर्सी और फुटबाल भेंट की गई थी। जब कार्यक्रम समापन की ओर पहुंचा तो उद्घोषक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि फुटबाल का खेल का मुजाहिरा कर दें तो अखिलेश तुरंत रजामंद हो गए और उन्होंने फुटबाल में पहले कुछ हल्के किक लगाई और उसके बाद जोरदार किक लगाया जो ब्राजील के फुटबालर आर कार्लोस ने रोक लिया।
विज्ञापन

स्टेज बना मैदान, सीएम ने खेला फुटबाल, देखिए तस्वीरें

3 of 12
इसके बाद सीएम स्टेज से उतरने लगे तो मीडिया कर्मियों ने शोर मचाया कि एक बार और खेल दिखाएं तो यहां भी मुख्यमंत्री एक पल को नहीं झिझके। तुरंत फुटबाल मंगाई और एक बार फिर दे दनादन किक लगाईं। एक खिलाड़ी की तरह फुटबाल को पैरों से नचाने लगे।

स्टेज बना मैदान, सीएम ने खेला फुटबाल, देखिए तस्वीरें

4 of 12
अंत में एक तेज किक मारा, इसे फिर कार्लोस ने पकड़ा। बता दें कि कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान सीएम पहले ही बता चुके थे कि उन्हें फुटबाल खेलने का शौक रहा है। छह वर्ष की उम्र से फुटबाल खेल रहे हैं। फुटबाल दम और ताकत का खेल है।
विज्ञापन

स्टेज बना मैदान, सीएम ने खेला फुटबाल, देखिए तस्वीरें

5 of 12
ताजमहल के साए में शनिवार शाम को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच इंडियन सुपर लीग के फुटबाल क्लब ‘दिल्ली डायनामोज’ की जर्सी लांच की गई। सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ताज नेचर वॉक में हुए समारोह में फुटबाल क्लब के खिलाड़ियों को किट सौंपी। इससे पहले सीएम ने ‘मेरा आगरा’ के लोगो वाले व्हाइट प्लाक्स का भी अनावरण किया।
विज्ञापन

स्टेज बना मैदान, सीएम ने खेला फुटबाल, देखिए तस्वीरें

6 of 12
इस मौके पर ब्राजीलीयन फुटबालर रोबर्टो कार्लोस, फ्रांस के फ्लोरेंट मलोडा, नार्वे के जॉन अर्ने राइस सहित टीम के सदस्य नई किट में मंच पर आए।
विज्ञापन

स्टेज बना मैदान, सीएम ने खेला फुटबाल, देखिए तस्वीरें

7 of 12
इस टीम में उत्तर प्रदेश के दो खिलाड़ी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने किट लांचिंग के बाद कहा कि लखनऊ में फुटबाल के प्रोत्साहन के लिए एकेडमी पर एमओयू साइन किया गया है।

स्टेज बना मैदान, सीएम ने खेला फुटबाल, देखिए तस्वीरें

8 of 12
अगले माह अक्तूबर में शुरू हो रही इंडियन सुपर लीग की टीम दिल्ली डायनामोज के मालिक समीर मनचंदा, अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने लांचिंग के दौरान मुख्यमंत्री को टीम की जर्सी और फुटबाल भेंट की।

स्टेज बना मैदान, सीएम ने खेला फुटबाल, देखिए तस्वीरें

9 of 12
सुपर लीग के जोशीले गीतों के साथ हुई लांचिंग में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हॉकी में यूपी का कभी जलवा था, लेकिन अब फुटबाल को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

स्टेज बना मैदान, सीएम ने खेला फुटबाल, देखिए तस्वीरें

10 of 12
क्रिकेट के अलावा दूसरे खेलों को बढ़ावा देने की जरूरत है। दिल्ली डायनामोज में यूपी के दो खिलाड़ी राबिन सिंह और रवि कुमार खेल रहे हैं। नई खेल नीति के साथ खिलाड़ियों को सम्मान मिले, इसलिए सरकार ने पेंशन भी शुरू की है।

स्टेज बना मैदान, सीएम ने खेला फुटबाल, देखिए तस्वीरें

11 of 12
किट लांच के मौके पर केबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, स्टांप रजिस्ट्रेशन मंत्री अरिदमन सिंह आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘मेरा आगरा’ के लोगो वाले व्हाइट प्लाक्स का अनावरण किया। इन्हें शहर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

स्टेज बना मैदान, सीएम ने खेला फुटबाल, देखिए तस्वीरें

12 of 12
मुख्य डाकघर, कोठी मीना बाजार, जमातखाना, मुंशी अब्दुल करीम का मकबरा, नोट जलाने की चिमनी, रुस्तम बाग, सेंट जोंस कालेज, नजीर अकबराबादी की मजार, दाराशिकोह की लाइब्रेरी, आगरा कैनाल की गोदी, क्वींस मैरी लाइब्रेरी, गुरुद्वारा दुख निवारण लोहामंडी में यह खास पहचान वाले साइनेज लगाए जाएंगे। नेचर वॉक में इन्हें मंच के पास लगाकर सीएम को दिखाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें