कौशल विकास मिशन के तहत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक हजार प्रशिक्षणार्थियों को ताज नेचर वॉक में हुए कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें से 27 युवाओं को मंच पर भी बुलाया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पांच संस्थानों के साथ एमओयू (मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिग) पर हस्ताक्षर किए। कौशल विकास मिशन पर आधारित कैलेंडर का भी विमोचन मुख्यमंत्री व मंचासीन नेताओं ने किया। (ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा)
विज्ञापन
तस्वीरें: हजारों ट्रेंड युवाओं को सीएम अखिलेश ने सौंपे ऑफर लेटर
2 of 7
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत मुख्यमंत्री ने ताज नेचर वॉक में मनीष, गिरीश, पूनम, पिंकी, फिरदौस जहां, निधि आदि 27 युवाओं को मंच पर बुलाकर नियुक्ति पत्र दिए। बाकी को अन्य अधिकारियों ने वितरित किए। सीएम ने युवाओं से उनकी सेवायोजक कंपनियों और वहं उनके काम के बारे में जानकारी भी ली।
विज्ञापन
तस्वीरें: हजारों ट्रेंड युवाओं को सीएम अखिलेश ने सौंपे ऑफर लेटर
3 of 7
मुख्यमंत्री ने टेक महिंद्रा, ओला कैब, जनक हेल्थकेयर, सिलेक्ट जॉब्स और जावेद हबीब एकेडमी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। आगरा की आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्ट चैंबर (एफमेक) और यूपी टूरिज्म से एमओयू पहले ही हो चुका है। एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर को भी मुख्यमंत्री ने मंच पर बुलाया और उनसे ट्रेनिंग व प्लेसमेंट के संबंध में बात की। इस मौके पर कौशल विकास पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। मिशन में अब तक 17 सेक्टरों ने स्किल काउंसिल के साथ अनुबंध किया है। इसमें ब्यूटी एंड वेलनेस, एकाउंट्स, फिजिकल एजूकेशन, स्पोर्टस आदि शामिल हैं।
तस्वीरें: हजारों ट्रेंड युवाओं को सीएम अखिलेश ने सौंपे ऑफर लेटर
4 of 7
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा ऊर्जा बचाओ के संदेश के साथ बांटे जा रहे एलईडी बल्ब योजना का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया। निगम के एमडी प्रभु नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि अब तक 50 लाख एलईडी बल्ब बांटे जा चुके हैं। लक्ष्य एक करोड़ बल्ब वितरण का है। देश में सबसे सस्ता (7 वॉट का 80 रुपये में) एलईडी बल्ब उत्तर प्रदेश में ही दिया जा रहा है।
विज्ञापन
तस्वीरें: हजारों ट्रेंड युवाओं को सीएम अखिलेश ने सौंपे ऑफर लेटर
5 of 7
शैक्षणिक वर्ष 2015 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली विभिन्न बोर्ड की 100 मेधावी छात्राओं को मंगलवार को ताज नेचर वाक में कन्या विद्याधन योजना के तहत 30-30 हजार रुपये का चेक दिया गया। 17 छात्राओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों से चेक प्राप्त किया। इनकी खुशी का ठिकाना नहीं था।
विज्ञापन
तस्वीरें: हजारों ट्रेंड युवाओं को सीएम अखिलेश ने सौंपे ऑफर लेटर
6 of 7
जिले में यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड, माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की 1812 मेधावी छात्राओं का चयन कन्या विद्याधन योजना के लिए किया गया है। इसमें 100 को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में चेक वितरित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार यादव के मुताबिक बाकी छात्राओं के खाते में जल्द राशि ट्रांसफर कराई जाएगी।
तस्वीरें: हजारों ट्रेंड युवाओं को सीएम अखिलेश ने सौंपे ऑफर लेटर
7 of 7
कन्या विद्या धन कुछ छात्राओं के लिए उनकी मेधा का सम्मान तो कुछ के लिए उम्मीद की किरण है। मेधावी होने के बाद भी आर्थिक तंगी के कारण इंटरमीडिएट के बाद कुछ छात्राएं आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख सकीं।