चंद्रमा पर सबसे पहले पानी खोजने का श्रेय भी भारत के ही खाते में जाता है। सितंबर 2009 में इसरो के चंद्रयान-1 ने पहली बार चंद्रमा पर पानी की खोज की थी।
Trending Videos
विज्ञापन
भारत के बारे में 11 ऐसे तथ्य, जिनसे आप होंगे अनजान
2 of 11
भारत में दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान भी स्थित है। इसकी ऊंचाई 2,444 मीटर है। यह हिमाचल के चैल में स्थित है जिसका निर्माण 1893 में किया गया था। यह चैल मिलिटरी स्कूल का हिस्सा है।
विज्ञापन
भारत के बारे में 11 ऐसे तथ्य, जिनसे आप होंगे अनजान
3 of 11
भारत के इलाहाबाद में आयोजित होने वाला महाकुंभ मेले को दुनिया का सबसे बड़ा मेला माना जाता है। दुनिया के किसी कोने में एक साथ इतनी तादात में लोग कभी इकट्ठा नहीं होते।
भारत के बारे में 11 ऐसे तथ्य, जिनसे आप होंगे अनजान
4 of 11
भारत में दुनिया का सबसे बड़ा पोस्टल नेटवर्क है। करीब 7000 लोगों पर एक पोस्ट ऑफिस है। लेकिन कश्मीर के डल झील में एक तैरता हुआ पोस्ट ऑफिस है जो नाव के पर बना है। 2011 में इसका उद्घाटन हुआ था।
विज्ञापन
भारत के बारे में 11 ऐसे तथ्य, जिनसे आप होंगे अनजान
5 of 11
आपको जानकार हैरानी होगी कि भारत के मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सम्मान में स्विटजरलैंड में विज्ञान दिवस मनाया जाता है। 26 मई 2006 में कलाम स्विटरलैंड गए थे जिसके बाद उस तारीख को विज्ञान दिवस के रूप में घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
भारत के बारे में 11 ऐसे तथ्य, जिनसे आप होंगे अनजान
6 of 11
भारत ने मिसाइल निर्माण के क्षेत्र में दुनियाभर में नाम कमा लिया है लेकिन क्या आपको पता है कि देश का सबसे पहला मिसाइल परीक्षण के लिए साइकिल से ले जाया गया था। इसका परीक्षण केरला के तिरुवनंतपुरम में स्थित थुंबा लॉचिंग स्टेशन पर हुआ था।
विज्ञापन
भारत के बारे में 11 ऐसे तथ्य, जिनसे आप होंगे अनजान
7 of 11
अमेरिका के बाद भारत ऐसा दूसरा देश है जिसमें सबसे ज्यादा अंग्रेजी भाषा बोली जाती है।
भारत के बारे में 11 ऐसे तथ्य, जिनसे आप होंगे अनजान
8 of 11
भारत दुनिया ऐसा पहला देश है जहां सबसे ज्यादा लोग शाकाहारी हैं। धार्मिक मान्यताओं और व्यक्तिगत कारणों से देश में 20-40 फीसदी भारतीय शाकाहार ही खाते हैं।
भारत के बारे में 11 ऐसे तथ्य, जिनसे आप होंगे अनजान
9 of 11
भारत की शकुंतला देवी को मानव कैल्कुलेटर के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने 13 अंकों वाली दो संख्या 7,686,369,774,870 × 2,465,099,745,779का गुणा करके मात्र 28 सेकेंड में सही जवाब दे दिया था।
भारत के बारे में 11 ऐसे तथ्य, जिनसे आप होंगे अनजान
10 of 11
आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि रविंद्रनाथ टैगोर ने केवल भारत का राष्ट्रगान ही नहीं बल्कि उन्होंने एक अन्य देश के लिए भी राष्ट्रगान लिखा। वह भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश है जिसका राष्ट्रगान के बोल हैं 'आमार सोनार बांग्ला'।
भारत के बारे में 11 ऐसे तथ्य, जिनसे आप होंगे अनजान
11 of 11
भारत में ही सबसे पहले हीरों की खान मिली। शुरुआती दौर में कृष्णा नदी के डेल्टा पर स्थित कृष्णा और गुंटुर जिलों में पाया जाता था। 18वीं शताब्दी में ब्राजील में हीरों की खान मिलने से पहले भारत से ही हीरों की निर्यात होता था।