बुधवार सुबह कोसीकलां में लोकनायक जयप्रकाश नेशनल इंस्टीट्यूट आफ क्रिमिनोलॉजी एंड फोरेंसिक साइंस में लेक्चरर संकल्प आनंद और उनकी पत्नी नरेश नंदिनी आनंद ने आगरा- दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
तस्वीरें: कैसे ट्रेन से कटकर पांच लोगों ने दी जान
2 of 8
इनकी पांच साल की बेटी रिदिमा भी उस वक्त इनकी गोद में थी, लेकिन वह ट्रैक के बीच में गिर गई। उसे उपचार के लिए कोसीकलां के एक नर्सिंग होम भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
तस्वीरें: कैसे ट्रेन से कटकर पांच लोगों ने दी जान
3 of 8
सुसाइड नोट में दंपति ने आत्महत्या की वजह एक कंपनी के लिए किए गए करोड़ों रुपये के लेन देन और लोगों से ली गई रकम डूबने की हताशा बताई है। संकल्प आनंद मशहूर फिल्म गीतकार संतोष आनंद के पुत्र थे और 48-ए पाकेट, डीडीए फ्लैट, सुखदेव बिहार, नई दिल्ली में रहते थे।
तस्वीरें: कैसे ट्रेन से कटकर पांच लोगों ने दी जान
4 of 8
प्रेमरोग, क्रांति, प्यासा सावन, रोटी कपड़ा और मकान जैसी फिल्मों में नगमे लिखने वाले संतोष आनंद और उनकी पत्नी राजदुलारी बेटे-बहू की आत्महत्या के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे-बैठे वह शून्य को निहारते रहे। कुछ ऐसे मानो सारा संसार ही खत्म हो गया।
विज्ञापन
तस्वीरें: कैसे ट्रेन से कटकर पांच लोगों ने दी जान
5 of 8
बांदा के अतर्रा नगर के वार्ड-10 (भवानीगंज) में शामिल दन्ना पाठक पुरवा निवासी रामबरन उर्फ पप्पू (18) पुत्र शिवनारायण, ज्ञान प्रकाश उर्फ ज्ञानी (19) पुत्र लक्ष्मी प्रसाद और पिंटू (20) पुत्र छोटेलाल बुधवार को सुबह करीब आठ बजे बांदा-मानिकपुर रेलवे लाइन पर एक साथ लेट गए। दिल्ली से मानिकपुर जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से एक झटके में तीनों कट गए।
विज्ञापन
तस्वीरें: कैसे ट्रेन से कटकर पांच लोगों ने दी जान
6 of 8
तीनों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। यह तीनों कोरी बिरादरी के और पड़ोसी थे। मृतक रामबरन बीएससी में सीताराम समर्पण महाविद्यालय, नरैनी में पढ़ता था। ज्ञान प्रकाश हिंदू इंटर कालेज, अतर्रा में 12वीं का छात्र था। पिंटू पुताई आदि का कार्य करता था। घटना की सूचना मिलते ही डीएम सुरेश कुमार, एसपी पीयूष श्रीवास्तव मयफोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस तीनों के सामूहिक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
तस्वीरें: कैसे ट्रेन से कटकर पांच लोगों ने दी जान
7 of 8
एक और खुदकुशी की घटना: आगरा के दयालबाग के प्रतीक्षा एंक्लेव में बुधवार की दोपहर महिला चिकित्सक दिशा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मां अनीता सलूजा ने बताया कि पति से विवाद होने पर दो माह पहले दिशा को घर ले आए थे। तब से दिशा यहीं थी। बुधवार दोपहर को दिशा पंखे से फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
अनीता ने बताया कि दिशा का पति और सास से विवाद चल रहा था। सास दहेज की मांग करती रहती थी। इससे दिशा तनाव में रहती थी। थाना न्यू आगरा पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।