कानपुर के बाबूपुरवा में एक निजी एविएशन ट्रेनिंग सेंटर का सिग्ना सिंगल सीटर ट्रेनिंग प्लेन अचानक हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
जब एक घर पर ही गिर गया ये विमान, तस्वीरें
2 of 7
दुर्घटनाग्रस्त ट्रेनिंग प्लेन बाबूपुरवा के रेलवे लोको साउथ कॉलोनी में एक खाली इमारत पर गिरा। खुशकिस्मती यह रही कि ट्रेनी पायलट भी बच गईं और कोई नागरिक भी हताहत नहीं हुआ। घायल ट्रेनी पायलट को एयरफोर्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जब एक घर पर ही गिर गया ये विमान, तस्वीरें
3 of 7
हादसे के कारणों की जांच डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एवीएशन (डीजीसीए) करेगा। दुर्घटनाग्रस्त प्लेन का मलबा अभी छत पर ही पड़ा है, उसे डीजीसीए अधिकारियों की जांच के बाद ही हटाया जाएगा।
जब एक घर पर ही गिर गया ये विमान, तस्वीरें
4 of 7
जानकारी के मुताबिक ट्रेनी पायलट गुरमीत (30) गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से ट्रेनिंग प्राप्त कर रहीं हैं। उन्हें करीब 45-50 घंटे उड़ान का अनुभव हो चुका है, लिहाजा वे बुधवार को सोलो फ्लाइट पर थीं।
विज्ञापन
जब एक घर पर ही गिर गया ये विमान, तस्वीरें
5 of 7
दोपहर बाद करीब 3.30 बजे जब वे फ्लाइट पूरी करके लैंडिंग की तैयारी पर थीं। तभी उन्हें कुछ गड़बड़ी का एहसास हुआ। उन्होंने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को तकनीकी भाषा में मे डे कहते हुए इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी।
विज्ञापन
जब एक घर पर ही गिर गया ये विमान, तस्वीरें
6 of 7
कानपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर आरए कुशवाहा ने पुष्टि की कि पायलट ने एटीसी से इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी थी। इसके तत्काल बाद उसका एटीसी से संपर्क टूट गया था। गुरमीत की सभी कोशिशें बेकार हो चुकी थीं, प्लेन नियंत्रण विहीन हो चुका था।
महिला पायलट को नजदीक स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां से बाद में एयरफोर्स हॉस्पिटल भेज दिया गया। ट्रेनी पायलट को चेहरे और कंधे पर काफी चोटें आई हैं।