सोने के खजाने की तलाश, पीपली लाइव का नजारा
Fri, 18 Oct 2013 07:20 PM IST
यूपी के उन्नाव में डौंडिया खेड़ा के राव राम बक्स सिंह के किले के नीचे सोने की खुदाई का काम शुरू हो चुका है।
सोने के खजाने की तलाश, पीपली लाइव का नजारा
गांव में सोने खुदाई की कवरेज के लिए देश-विदेश से मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लग गया है।
सोने के खजाने की तलाश, पीपली लाइव का नजारा
संत शोभन सरकार ने कुछ महीने पहले भारत सरकार को पत्र लिखकर किले में एक हजार टन स्वर्ण भंडार होने की जानकारी दी थी।
सोने के खजाने की तलाश, पीपली लाइव का नजारा
जांच में किले के अंदर धातु मिलने की पुष्टि के बाद एएसआई ने 18 अक्तूबर से खुदाई की तिथि नियत की थी।
सोने के खजाने की तलाश, पीपली लाइव का नजारा
सोने के खजाने की तलाश में यूपी के उन्नाव के राव राम बक्स सिंह के किले की किलेबंदी के बाद एएसआई की टीम ने खुदाई का काम शुरू कर दिया है।
सोने के खजाने की तलाश, पीपली लाइव का नजारा
बाबा शोभन ने दावा किया था कि उन्हें सपने में एक किले में एक हजार टन सोना दबा हुआ नजर आया।
सोने के खजाने की तलाश, पीपली लाइव का नजारा
इसके बाद भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की जांच में इस इलाके में किसी धातु की मौजूदगी की पुष्टि हुई।
सोने के खजाने की तलाश, पीपली लाइव का नजारा
शायद ये पहली बार है जब किसी साधु के सपने के आधार पर भारत में सरकारी अधिकारी खजाना ढूंढने में जुटे हैं।
सोने के खजाने की तलाश, पीपली लाइव का नजारा
फिलहाल पूरे इलाके की बैरिकेडिंग करा दी गई है। साथ ही इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।
सोने के खजाने की तलाश, पीपली लाइव का नजारा
इससे पहले पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक कर खुदाई की रूपरेखा तय की।
सोने के खजाने की तलाश, पीपली लाइव का नजारा
एसपी सोनिया सिंह ने बताया कि खुदाई के दौरान किला परिसर में सिर्फ एएसआई टीम के सदस्य ही मौजूद रहेंगे।
सोने के खजाने की तलाश, पीपली लाइव का नजारा
जब किला परिसर में स्वर्ण भंडार मिलने की संभावना दिखेगी तो 200 मीटर से ज्यादा के इलाके को नो मैन्स लैंड घोषित कर दिया जाएगा।
सोने के खजाने की तलाश, पीपली लाइव का नजारा
फिलहाल एएसआई की टीम ने किला परिसर को चार हिस्सों में बांटा है। इसके आधार पर यहां खुदाई का काम चल रहा है।
सोने के खजाने की तलाश, पीपली लाइव का नजारा
मौके पर लगातार बढ़ती तमाशबीनों की भीड़ रोकने के लिए पीएसी तैनात की गई है।