दुनिया के दस सबसे तेज, सबसे घातक और खुफिया तरीके से वार करने वाले पांचवी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों में तीन हमारे भी है। देखिए खूबियां।
विज्ञापन
बहुत मारक हैं भारत के पास मौजूद ये टॉप 3 विमान, तस्वीरें
2 of 11
पांचवी पीढ़ी के सबसे घातक लड़ाकू विमानों में तीन भारत के भी है। डीआरडीओ हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के जरिए एडवांस्ड मीडियम कमबेट एयरक्राफ्ट बना रहा है। ये दो इंजन और सिंगल सीट वाला मल्टीरोल लड़ाकू विमान खुफिया तरीके से दुश्मन के परखचे उड़ाने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके आगे तेजस, सुखोई और राफेल भी नहीं लगेंगे। वंडर्सलिस्ट.कॉम के मुताबिक पांचवी पीढ़ी के विमानों की फेहरिस्त में ये 10वें नंबर है।
विज्ञापन
बहुत मारक हैं भारत के पास मौजूद ये टॉप 3 विमान, तस्वीरें
3 of 11
भारत का सुखोई भी पांचवीं पीढ़ी के सबसे घातक विमानों में शामिल है। इसे भारत और रूस के साझा सहयोग से तैयार किया जा रहा है। साल 2014 से इसका परीक्षण शुरू हो चुका है, 2022 में इसे वायुसेना के बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा। ये आसमान से कहर बरपाने वाला उच्च मारक क्षमता का मल्टीरोल लड़ाकू विमान है। इसे आठवें नंबर पर रखा गया है। आगे की स्लाइड्स में देखिए और विमानों की लिस्ट।
बहुत मारक हैं भारत के पास मौजूद ये टॉप 3 विमान, तस्वीरें
4 of 11
चीन का शेनयांग जे-31 नौवें नंबर पर है। मध्यम आकार के दो इंजन वाले इस विमान को गिरफॉल्कन या फॉल्कन हॉक भी कहते हैं। इसे साल 2012 में ही बना लिया गया था, लेकिन मौजूदा वक्त में ये अंडर डिवेलपमेंट है।
विज्ञापन
बहुत मारक हैं भारत के पास मौजूद ये टॉप 3 विमान, तस्वीरें
5 of 11
तुर्की की टर्किश एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज पांचवी पीढ़ी का लड़ाकू विमान टीएफएक्स बना रही है। इसी के साथ तुर्की भी अमेरिका, रूस, चीन जापान और दक्षिण कोरिया समेत उन देशों की कतार में शामिल हो गया है जो पांचवीं पीढ़ी के विमान बना रहे हैं। टीएफएक्स सातवें नंबर पर शामिल है।
विज्ञापन
बहुत मारक हैं भारत के पास मौजूद ये टॉप 3 विमान, तस्वीरें
6 of 11
जैपनीज मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस टेक्नीकल रिसर्स एंड डिवेलपमेंट इंस्टीट्यूट ने मित्सुबिसी हैवी इंडस्ट्रीज को पांचवीं पीढी़ का लड़ाकू विमान एटीडी-एक्स शिनशिन बनाने का प्रोजेक्ट दिया है। ये जापान का पहला घरेलू लड़ाकू विमान होगा जो लिस्ट में छठें नंबर पर है।
विज्ञापन
बहुत मारक हैं भारत के पास मौजूद ये टॉप 3 विमान, तस्वीरें
7 of 11
पांचवें नंबर पर दक्षिण कोरिया का मानवरहित केएफ-एक्स है। इस मल्टीरोल लड़ाकू विमान को कोरियन गणराज्य और इंडोनेशिया की वायुसेना के लिए तैयार किया जा रहा है। दक्षिण कोरिया में निर्मित ये दूसरा लड़ाकू विमान है।
बहुत मारक हैं भारत के पास मौजूद ये टॉप 3 विमान, तस्वीरें
8 of 11
युद्ध क्षेत्र में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए अमेरिका लॉकहीड मार्टिन एफ-35 को तैयार कर रहा है। चौथे नंबर पर काबिज इस लड़ाकू विमान को तीन कैटेगरी में तैयार किया जा रहा है। ये अमेरिका का उच्च मारक क्षमता वाला बजट फ्रेंडली मॉडल बताया जा रहा है।
बहुत मारक हैं भारत के पास मौजूद ये टॉप 3 विमान, तस्वीरें
9 of 11
सुखोई पीएके एफए दो इंजन वाला लड़ाकू विमान रूसी वायुसेना के लिए तैयार हो रहा है। ये मिग-29 और सू-27 का उत्तराधिकारी हो सकता है और भारत के सुखोई/एचएएल के आधार पर इसकी सेवाएं भी देश को मिलने की पूरी उम्मीद है। ये तीसरे नंबर पर है।
बहुत मारक हैं भारत के पास मौजूद ये टॉप 3 विमान, तस्वीरें
10 of 11
दूसरे नंबर पर चीन का चेंगदू जे-20 है। इसे ब्लैक ईगल भी कहते हैं। ये एक सीट और दो इंजन वाला उन्नत क्षमता का मल्टीरोल लड़ाकू विमान है। 2017-19 तक इसके लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है।
बहुत मारक हैं भारत के पास मौजूद ये टॉप 3 विमान, तस्वीरें
11 of 11
पहले नंबर पर अमेरिका का लॉकहीड मार्टिन एफ-22 है। ये सिंगल सीट और दो इंजन वाला गुप्त तकनीकि वाला लड़ाकू विमान है। इसे खुफिया जानकारियां जुटाने, निगरानी, टोही और इलेक्ट्रॉनिक हमले सहित कई विभिन्न अभियानों के लिए तैयार किया गया।