भारत और पाकिस्तान के नेताओं की मुलाकात हो और किसी न किसी मसले पर सवाल न उठे, ये मुश्किल है। फिलहाल विदेशमंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया में चर्चा में हैं। चर्चा का कारण बनी है तिरंगे की अनुपस्थिति।
विज्ञापन
नवाज के साथ बैठक में तिरंगा नदारद, सोशल मीडिया में बवाल
2 of 12
नवाज शरीफ और सुषमा स्वराज की मुलाकात बुधवार को हुई थी। दोनों नेता बातचीत के लिए जिन सोफों पर बैठे, उसकी पृष्ठभूमि में पाकिस्तान का झंडा तो था, लेकिन तिरंगा गायब था।
विज्ञापन
नवाज के साथ बैठक में तिरंगा नदारद, सोशल मीडिया में बवाल
3 of 12
दोनों नेताओं की पृष्ठभूमि के पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर है। नवाज के पीछे हरे रंग का झंडा लगा है, और सुषमा के पीछे पाकिस्तान का झंडा।
नवाज के साथ बैठक में तिरंगा नदारद, सोशल मीडिया में बवाल
4 of 12
जबकि कूटनीतिक परिपाटी के मुताबिक, दो मुल्कों के प्रतिनिधियों की भेंट होती है तो दोनों ही देशों का झंडा मौजूद होता है। तिरंगा न लगे होने पर सवाल उठाते हुए आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने पूछा कि यदि ये द्विपक्षीय वार्ता थी तो फिर तिरंगा कहां है?
विज्ञापन
नवाज के साथ बैठक में तिरंगा नदारद, सोशल मीडिया में बवाल
5 of 12
सुषमा स्वराज और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज की जब भेंट हुई तो मेज पर तिंरगा लगा था।
विज्ञापन
नवाज के साथ बैठक में तिरंगा नदारद, सोशल मीडिया में बवाल
6 of 12
सुषमा स्वराज और सरताज अजीज ने जब संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की तब भी पृष्ठभूमि में तिरंगा मौजूद था। इसी प्रेस कांफ्रेंस में दोनों देशों ने समग्र स्तर पर वार्ता बहाल करने की घोषणा की।
विज्ञापन
नवाज के साथ बैठक में तिरंगा नदारद, सोशल मीडिया में बवाल
7 of 12
आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भरद्वाज ने सुषमा की हरी साड़ी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने ट्वीट किया, 'तुम पे ये किसने हरा रंग डाला, ख़ुशी ने हमारी..हमें मार डाला।' उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के झंडे का रंग हरा है।
नवाज के साथ बैठक में तिरंगा नदारद, सोशल मीडिया में बवाल
8 of 12
सुषमा स्वराज के पाक दौरे के बाद दोनों मुल्कों में 'कंपोजिट डायलॉग' आगे बढ़ने पर सहमति बनी। 2008 में मुंबई पर हुए हमले के बाद पाक के साथ बातचीत बंद कर दी गई थी।
नवाज के साथ बैठक में तिरंगा नदारद, सोशल मीडिया में बवाल
9 of 12
सुषमा के दौरे के बाद ये भी तय हुआ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल इस्लामाबाद में होने वाले सार्क शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। डेढ दशकों में अटल बिहारी वाजपेयी के बाद पाकिस्तान का दौरा करने वाले वे दूसरे प्रधानमंत्री हैं।
नवाज के साथ बैठक में तिरंगा नदारद, सोशल मीडिया में बवाल
10 of 12
सुषमा और अजीज की बातचीत क बाद जारी एक संयुक्त बयान में दोनों देशों ने सभी तरह के आतंकवाद की निंदा की है और इसे खत्म करने में सहयोग करने का वादा किया है। पाकिस्तान ने भारत को यह भी आश्वासन दिया है कि वह 26/11 के मुंबई हमले की सुनवाई जल्द पूरा करवाने के लिए कदम उठा रहा है।
नवाज के साथ बैठक में तिरंगा नदारद, सोशल मीडिया में बवाल
11 of 12
करीब 10 दिन पहले पहले पेरिस में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की संक्षिप्त मुलाकात और फिर बैंकाक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बातचीत के बाद इस्लामाबाद पहुंची सुषमा स्वराज ने स्पष्ट किया कि इस समग्र वार्ता में वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में शुरू ‘कंपोजिट डायलॉग’ के सारे मुद्दे शामिल होंगे।
नवाज के साथ बैठक में तिरंगा नदारद, सोशल मीडिया में बवाल
12 of 12
इसका मतलब है कि इसमें कश्मीर, आतंकवाद, सियाचिन, व्यापार, सरक्रीक और अन्य तमाम मसलों पर फिर से बातचीत होगी। बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के एनएसए आतंकवाद से जुड़े सभी मसलों पर बातचीत करते रहेंगे।