शुक्रवार को कानपुर के नौबस्ता में एक तीन मंजिला मकान भरभराकर अचानक जमींदोज हो गया। बताया गया कि खुदाई के दौरान मकान अचानक गिर गया। मकान के मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीन को लगाया गया है। मकान के मलबे के नीचे एक मोटर साईकिल भी चपेट में आ गई। मकान गिरने से परिवार के लोग गमगीन हैं। हादसे में अभी किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।