फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 12 बातों में पश्चिमी देशों से भी बहुत आगे है अपना देश

विज्ञापन
1 of 12
भारत ने एक बार फिर वैश्विक पटल पर अपना नाम कमाया है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा फल उत्पादक देश बन गया है। फलों में भी अंगूर ऐसा फल है, जिसका निर्यात करने में भारत दुनिया में पहले नंबर पर है। जानिए, और कौन से ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें भारत नंबर वन या पश्चिमी देशों से बेहतर है।
विज्ञापन

इन 12 बातों में पश्चिमी देशों से भी बहुत आगे है अपना देश

2 of 12
दुनिया की सबसे बेहतरीन रिमोट सेंसिग क्षमता भारत में ही है। पहले भारत को सैटेलाइट के जरिए जानकारी प्राप्त करने के लिए अमेरिका पर निर्भर रहना पड़ता था। इस कारण कई बार जानकारियां देर से आती थीं। लेकिन अब भारत ने खुद की रिमोट सेंसिग सैटलाइट बना ली हैं।
विज्ञापन

इन 12 बातों में पश्चिमी देशों से भी बहुत आगे है अपना देश

3 of 12
ऊंचे-ऊंचे और बेहद ठंडे पहाड़ों पर भी युद्ध लड़ने के मामले में भारतीय सैनिक दुनिया की किसी भी सेना के सैनिकों से ज्यादा काबिल हैं। उन्होंने ज्यादातर लड़ाइयां बर्फीले पहाड़ों पर जहां तापमान -15 डिग्री सेल्सियस तक होता है। अमेरिका, ब्रिटेन और रूस ने अपने सैनिकों को भारत के पहाड़ी युद्ध प्रशिक्षण केंद्रों में भेजा था ताकि वे भी ये हुनर सीख सकें।

इन 12 बातों में पश्चिमी देशों से भी बहुत आगे है अपना देश

4 of 12
भारत में दुनिया के सबसे ज्यादा थोरियम भंडार है। थोरियम एक रेडियोधर्मी रसायनिक तत्व है। थोरियम बाकी रेडियोधर्मी तत्वों से ज्यादा सुरक्षित माना जाता है और ऊर्जा पैदा करने की इसमें असीम क्षमता होती है।
विज्ञापन

इन 12 बातों में पश्चिमी देशों से भी बहुत आगे है अपना देश

5 of 12
भारत का मंगलयान मिशन दुनिया का सबसे सस्ता मंगल मिशन माना जाता है। भारत पहला ऐसा देश  है जिसने पहली बार में ही इस मिशन को पूरा किया। इस पूरे मिशन पर 450 करोड़ रुपए खर्च हुए थे जो बाकी देशों द्वारा किए गए खर्च के मुकाबले आधे भी नहीं हैं।
विज्ञापन

इन 12 बातों में पश्चिमी देशों से भी बहुत आगे है अपना देश

6 of 12
भारत का आईटी जगत दुनिया में दूसरा स्थान रखता है। भारत का तेजी से बढ़ता युवा वर्ग भारत ही नहीं दूसरे देशों में भी आईटी जरूरतें पूरी कर रहा है।
विज्ञापन

इन 12 बातों में पश्चिमी देशों से भी बहुत आगे है अपना देश

7 of 12
भारत में आज भी आयुर्वेद की जड़ मजबूत है। आखिरकार आयुर्वेद की शुरुआत भी भारत से ही हुई थी। बीमारियां दूर करने के इस तरीके को आज पूरी दुनिया सलाम करती है।

इन 12 बातों में पश्चिमी देशों से भी बहुत आगे है अपना देश

8 of 12
भारत में घर के कामकाज के लिए घरेलू मेड रखना बहुत सस्ता है जबकि विदेशों में हर परिवार घरेलू सहायक नहीं रख पाता क्योंकि उनकी पगार बहुत ज्यादा होती है।

इन 12 बातों में पश्चिमी देशों से भी बहुत आगे है अपना देश

9 of 12
भारत में पश्चिमी देशों के मुकाबले स्वास्थ्य सेवाएं बहुत सस्ती हैं। कई देशों में तो जरा से सिरदर्द की दवा खरीदने के लिए भी टेस्ट रिपोर्ट या डॉक्टर का पर्चा दिखाना पड़ता है। हालांकि सुरक्षा की नजर से ये जरा रिस्की है लेकिन यहां छोटे मोटे दर्द की दवा बिना परचे के मिल जाएगी।

इन 12 बातों में पश्चिमी देशों से भी बहुत आगे है अपना देश

10 of 12
मुंबई की चर्चित 'डब्बावाला' टिफिन सेवा जैसी दुनिया में कोई सेवा नहीं। यहां रोज डब्बेवाले लोगों के घरों से टिफिन उठाते हैं और ऑफिस में काम कर रहे उनके घरवालों तक खाना पहुंचाते हैं। ये दावा  किया जाता है कि शायद ही कभी 60 लाख लोगों में से किसी एक का डिब्बा इधर उधर होता है वरना सबका सही जगह पहुंचता है। वाकई, ये कमाल की बात है।

इन 12 बातों में पश्चिमी देशों से भी बहुत आगे है अपना देश

11 of 12
भारत में छोटे से लेकर बड़े-बड़े कामों के लिए लेबर बहुत सस्ता है। घर में इलेक्ट्रीशियन बुलवाने से लेकर बाहर जूता सिलवाने तक का काम चंद रुपयों में हो जाता है।
विज्ञापन

इन 12 बातों में पश्चिमी देशों से भी बहुत आगे है अपना देश

12 of 12
भारत में खुली सिगरेट खरीदने की भी सुविधा है जबकि कई देशों में आपको खुली सिगरेट नहीं मिलेगी, पूरा पैकेट ही खरीदना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें