जर्मनविंग्स एयरलाइंस का यात्री विमान दक्षिणी फ्रांस में मंगलवार को क्रैश हो गया। उड़ान के वक्त विमान एयरबस A320 में करीब 150 लोग सवार थे। इन सभी यात्रियों की मौत हो चुकी है। इस विमान का मलबा दक्षिणी फ्रांस में एल्प्स की पहाड़ियों पर देखा गया। हालांकि हादसे की वजह अब तक पता नहीं चल पाई है। लेकिन यह पहली घटना नहीं है जब विमानों ने मौत की उड़ान भरी है। जानिए बड़े प्लेन हादसों के बारे में।
विज्ञापन
जानिए, कब-कब विमानों ने भरी मौत की उड़ान
2 of 20
24 मार्च 2015: हाल ही में क्रैश हुए जर्मन विमान के मलबे को दक्षिणी फ्रांस की आल्पस पहाड़ियों के पास देखा गया। इस विमान ने स्पेन के बार्सिलोना से जर्मनी के डुसलडॉर्फ के लिए उड़ान भरी थी।
विज्ञापन
जानिए, कब-कब विमानों ने भरी मौत की उड़ान
3 of 20
28 दिसंबर 2014: करीब 162 यात्रियों को लेकर सिंगापुर की यात्रा को निकला एअर एशिया का QZ8501 विमान खराब मौसम के चलते जावा सागर में समा गया। इंडोनेशिया से टेक ऑफ करने वाले इस विमान ने कुछ ही देर बाद एटीसी से संपर्क छोड़ दिया था।
जानिए, कब-कब विमानों ने भरी मौत की उड़ान
4 of 20
17 जुलाई 2014: मलेशियाई एअरलाइंस का विमान MH17 रूस बॉर्डर के पास यूक्रेन में क्रैश हो गया। इस विमान में 15 क्रू मेंबर समेत 283 लोग सवार थे और सभी की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानिए, कब-कब विमानों ने भरी मौत की उड़ान
5 of 20
8 मार्च 2014: मलेशिया एअरलाइंस का एक और विमान MH370 भी उड़ान के कुछ देर बाद ही लापता हो गया था। इस विमान में 239 लोग सवार थे जिसमें से 5 भारतीय थे। यह विमान वियतनाम के तट के पास क्रैश हो गया। यह एक ऐतिहासिक विमान हादसा था।
विज्ञापन
जानिए, कब-कब विमानों ने भरी मौत की उड़ान
6 of 20
1 जून 2009: रियो दि जेनेरियों से पेरिस जा रहा एअर फ्रांस एअर बस A330 विमान जिसमें 228 लोग सवार थे, अटलांटिक महासागर के पास क्रैश हो गया।
विज्ञापन
जानिए, कब-कब विमानों ने भरी मौत की उड़ान
7 of 20
12 नवंबर 2001: अमेरिकन एअरलाइंस की फ्लाइट 587 के तौर पर उड़ने वाला एअरबस A300 न्यूयॉर्क के पास रॉकवे क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार सभी 265 लोग मारे गए।
जानिए, कब-कब विमानों ने भरी मौत की उड़ान
8 of 20
31 अक्टूबर 1999: इजिप्ट की एअरबोइंग 767 अमेरिका के तटीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त इसमें करीब 214 लोग सवार थे। इस विमान के मलबे को रडार की मदद से अटलांटिक महासागर मे देखा गया।
जानिए, कब-कब विमानों ने भरी मौत की उड़ान
9 of 20
2 सितंबर 1998: स्विस फ्लाइट 111 MD-11 नोवा स्कॉटिया के पैगी कोव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यात्रा के दौरान इस विमान में 299 लोग सवार थे।
जानिए, कब-कब विमानों ने भरी मौत की उड़ान
10 of 20
16 फरवरी 1998: चीन एअरलाइंस की फ्लाइट 676 तेपई चेंग केई सेक एअरपोर्ट से कुछ किलोमीटर दूर स्थित घरों के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कुल 203 लोग मारे गए।
जानिए, कब-कब विमानों ने भरी मौत की उड़ान
11 of 20
26 सितंबर 1997: ग्रादा इंडोनेशिया एअरबस A300 उत्तरी सुमात्रा में बुआ नबर गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के कारण विमान में सवार सभी 234 लोगों की मौत हो गई।
जानिए, कब-कब विमानों ने भरी मौत की उड़ान
12 of 20
6 अगस्त 1997: कोरिया का एअर बोइंग 747-300 अमेरिका के प्रशांत द्वीप गुआम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के कारण विमान में सवार सभी 228 लोगों की मौत हो गई।
जानिए, कब-कब विमानों ने भरी मौत की उड़ान
13 of 20
12 नवंबर 1996: सऊदी का बोईंग 747 नई दिल्ली के पास कजाखिस्तान के कार्गो विमान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 349 लोग मारे गए।
जानिए, कब-कब विमानों ने भरी मौत की उड़ान
14 of 20
17 जुलाई 1996: पूर्वी मारिसस में अटलांटिक महासागर के पास न्यूयॉर्क के एक द्वीप के किनारे टीडब्ल्यूए बोइंग 747 में एक भयानक विस्फोट हुआ। विस्फोट के कारण हुए इस विमान हादसे में 229 लोग मारे गए।
जानिए, कब-कब विमानों ने भरी मौत की उड़ान
15 of 20
26 अप्रैल 1994: जापान के नागोया एअरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान चीन एअरलाइंस का एअरबस A300 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 264 लोग मारे गए।
जानिए, कब-कब विमानों ने भरी मौत की उड़ान
16 of 20
12 अगस्त 1985: जापान के फुजीकोआ के पास जापान एअरलाइंस का बोइंग 747 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक इस विमान में हादसे के वक्त करीब 524 लोग सवार थे।
जानिए, कब-कब विमानों ने भरी मौत की उड़ान
17 of 20
23 जून 1985: एअर इंडिया का बोइंग 747 आयरलैंड के कॉर्क के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के काफी दिनों बाद मालूम चला कि इस फ्लाइट को धमाके से उड़ाया गया था और यह हादसा कनिष्का बांबिंग के रूप में जाना गया।
जानिए, कब-कब विमानों ने भरी मौत की उड़ान
18 of 20
28 नंवबर 1979: एअर न्यूजीलैंड का DC-10 अंटार्कटिका के पास क्रैश हो गया। हादसे के कारण विमान में सवार सभी 257 लोग मारे गए।
जानिए, कब-कब विमानों ने भरी मौत की उड़ान
19 of 20
25 मई 1979: अमेरिकन एअरलाइंस DC-10 शिकागो के ओहरे एअरपोर्ट से टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गया।
27 मार्च 1977: केएलएम 474 और पैन अमेरिका 747 विमान टैनरिफ के कैनरी द्वीप में रनवे पर टकरा गए। यह दुनिया की सबसे खतरनाक एअरलाइंस दुर्घटनाओं में से एक था।