फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं वह दिग्गज जो पदम पुरस्कारों से जाएंगे नवाजे

विज्ञापन
1 of 10
सरकार ने इस साल के पदम पुरस्कार विजेताओं  के नामों का ऐलान कर दिया है। दक्षिण की फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत, दिवंगत उद्योगपति धीरू भाई अंबानी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जगमोहन सहित आठ लोगों को पदम विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं अनुपम खेर, उदित नारायण, पूर्व सीएजी विनोद राय, सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल को पदम भूषण पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा मशहूर वकील उज्जवल निकम, अदाकारा प्रियंका चोपड़ा सहित 108 लोगों को पदमश्री से सम्मानित किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

ये हैं वह दिग्गज जो पदम पुरस्कारों से जाएंगे नवाजे

2 of 10
दुनियाभर में ख्याति प्राप्त रजनीकांत ने अपने दमदार अभिनय से अपना लोहा मनवाया है। उन्हें पदम विभूषण से सम्‍मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन

ये हैं वह दिग्गज जो पदम पुरस्कारों से जाएंगे नवाजे

3 of 10
रिलायंस इंडस्ट्रीज से दुनियाभर में भारत का नाम ऊंचा करने के लिए धीरू भाई अंबानी को मरणोपरांत पदम विभूषण से नवाजा जा रहा है।

ये हैं वह दिग्गज जो पदम पुरस्कारों से जाएंगे नवाजे

4 of 10
श्रीश्री रविशंकर को दुनियाभर में शांति का पाठ पढ़ाने के लिए पदम विभूषण से सम्‍मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन

ये हैं वह दिग्गज जो पदम पुरस्कारों से जाएंगे नवाजे

5 of 10
गिरिजा देवी ने अपने जीवनकाल में शास्त्रीय संगीत से देश-विदेश में भारतीय संगीत को ख्याति दिलाई है। उन्हें भी पदम विभूषण से सम्‍मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन

ये हैं वह दिग्गज जो पदम पुरस्कारों से जाएंगे नवाजे

6 of 10
अपने बॉलीवुड के करियर में विभिन्न प्रकार के रोल अदा करके अनुपम खेर ने देश-विदेश में प्रशंसक बटोरे हैं। उन्हें फिल्म जगत में योगदान देने के लिए पदम भूषण से सम्‍मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन

ये हैं वह दिग्गज जो पदम पुरस्कारों से जाएंगे नवाजे

7 of 10
पाकिस्‍तान की बहू होकर भी भारतीयता अपनाए रखने के साथ टेनिस में भारत का नाम ऊंचा करने वाली टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा को पदम भूषण से नवाजा जा रहा है।

ये हैं वह दिग्गज जो पदम पुरस्कारों से जाएंगे नवाजे

8 of 10
बैडमिंटन के मैदान पर सैकड़ों मेडल अपने नाम कर देश का नाम ऊंचा करने वाली साइना नेहवाल को पदम भूषण से नवाजा जा रहा है।

ये हैं वह दिग्गज जो पदम पुरस्कारों से जाएंगे नवाजे

9 of 10
रॉबर्ट डी ब्‍लैकविल भारत में अमेरिका के राजदूत रहे रॉबर्ट डी ब्लैकविल को भी भारतीय सम्मान पदम भूषण से नवाजा जा रहा है।
विज्ञापन

ये हैं वह दिग्गज जो पदम पुरस्कारों से जाएंगे नवाजे

10 of 10
अपनी खूबसूरती के साथ देश-विदेश में अदाकारी की छाप छोड़ चुकी पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा को फिल्म जगत के साथ देश में योगदान देने के लिए पदमश्री से नवाजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें