फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: राजनेताओं की आंखों से कब-कब निकले आंसू?

Wed, 06 Jan 2016 09:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
चाहे हो आम या खास हम सभी भीतर से इमोशनल होते हैं, लेकिन राजनेता इसे छुपाने में कभी-कभी चूक कर जाते हैं और वह लम्हे कैमरे में कैद हो जाते हैं। आइए देखते हैं कब-कब छलके इन राजनेताओं के आसू। अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा के आंसू  स्कूलों मे पिछले दिनों हुई गोलीबारी की घटनाओं में मारे गए बच्चों को याद कर छलक पड़े। गौरतलब है अमेरिका में  युवाओं के बीच हथियारों के लगातार बढ़ रहे चलन की वजह से ओबामा काफी परेशान हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

तस्वीरें: राजनेताओं की आंखों से कब-कब निकले आंसू?

2 of 8
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अपने आंसू उस समय नहीं रोक पाए जब पेशावर के एक स्कूल में आत‌ंकियों ने बच्चों के साथ खूनी खेल खेला।
विज्ञापन

तस्वीरें: राजनेताओं की आंखों से कब-कब निकले आंसू?

3 of 8
कभी न रोने वाले तानाशाह नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन उस समय भावुक हो गए जब वह अपने सबसे करीबी सलाहकार किम यांग गोन के अंतिम दर्शन करने पहुंचे।

तस्वीरें: राजनेताओं की आंखों से कब-कब निकले आंसू?

4 of 8
रूस के राष्ट्रपति पुतिन अपने आंसू नहीं रोक सके जब वह 2012 में कड़े मुकाबले के बाद चुनाव जीते।
विज्ञापन

तस्वीरें: राजनेताओं की आंखों से कब-कब निकले आंसू?

5 of 8
यूएस प्रेजिडेंट बराक ओबामा 2012 के राष्ट्रपति चुनाव के कैंपेन के दौरान रो पड़े थे। इसके अलावा भी कई मौके आए, जब ओबामा कैमरे के सामने भावुक हो गए और आंसू रोक नहीं पाए।
विज्ञापन

तस्वीरें: राजनेताओं की आंखों से कब-कब निकले आंसू?

6 of 8
पीएम मोदी जब पहली बार लोकसभा को संबोधित कर रहे थे उस वक्त वह भावुक हो गए और आंसू न रोक सके। वह आडवाणी जी के बयान को याद कर भावुक हुए जिसमें कहा गया था कि मोदी ने पार्टी पर कृपा की है। इस पर मोदी बोले क्‍या बच्चा अपनी मां पर कृपा कर सकता है?
विज्ञापन

तस्वीरें: राजनेताओं की आंखों से कब-कब निकले आंसू?

7 of 8
15वीं लोकसभा के आखिरी दिन भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी बड़ी मुश्किल से अपनी भावनाओं पर काबू रख पाए। सदस्यों की लगातार तारीफ के बीच आडवाणी को कई बार खुद को भावनाओं में बहने से रोकने की कोशिश करते हुए देखा गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: राजनेताओं की आंखों से कब-कब निकले आंसू?

8 of 8
अपनी फेसबुक मुख्यालय की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस समय अपने आंसू नहीं रोक सके जब फेसबुक चीफ मार्क जुकरबर्ग ने उनकी मां के उनके जीवन में योगदान के बारे में पूछा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें