फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसके पास हों ये 12 हथियार, उसको हराना मुश्किल

Sat, 05 Dec 2015 11:43 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दुनिया के ये सबसे घातक हथियार युद्ध को एकतरफा कर सकते हैं। इनके कहर से मौत भी खौफ खाती है। पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन

जिसके पास हों ये 12 हथियार, उसको हराना मुश्किल

2 of 13
लॉकहीड मार्टिन एफ-22 रैप्टर पांचवीं पीढ़ी का सुपरसॉनिक (आवाज की गति से तेज गति वाला) लड़ाकू विमान शीर्ष पर है। दो इंजन वाले इस विमान से जमीन पर दुश्मनों के ठिकानों को आसानी से तहस-नहस किया जा सकता है। युद्धक सामग्री ढोने के लिए ये बेहतरीन ट्रांसपोर्ट है। ये इलैक्ट्रोनिक हमले कर सकता है। किसी भी मौसम में वार करने में सक्षम ये लड़ाकू विमान अमेरिकी वायुसेना के बेड़े में शामिल है। जल्द ही इसमें ऐसा सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किया जाएगा जो लंबी रेंज वाले रडारों की सहायता से दुश्मनों के दूर के ठिकानों को लक्ष्य बनाने और उनपर बमबारी करने में मददगार होगा।
विज्ञापन

जिसके पास हों ये 12 हथियार, उसको हराना मुश्किल

3 of 13
टैंकों की बात करें तो साउथ कोरिया का के2 ब्लैक पेंथर दुनिया का सबसे घातक टैंक है। खास बात ये है कि दक्षिण कोरिया के इस होम प्रोडक्शन टैंक को कार बनाने वाली कंपनी हुंडई ने तैयार किया है। इसमें लगी ऑटोमेटिक गन एक मिनट में दस गोले दाग सकती है। वहीं इसकी खास एक्टिव और पेसिव तकनीकी के जरिए दुश्मन की तरफ से किए जा रहे हमलों की जानकारी हासिल की जा सकती है। ये दिन और रात में दुश्मनों की टैंक मिसाइलों और रॉकटों तक के हमलों को नाकाम कर सकता है।

जिसके पास हों ये 12 हथियार, उसको हराना मुश्किल

4 of 13
दुनिया के सबसे घातक हमलावर हेलीकॉप्टरों में बोइंग एएच 64 डी अपाचे टॉप पर है। अपाचे इलैक्ट्रॉनिक हमले करने और आग पर काबू पाने में सक्षम है। एंटी आर्मर वैपन सिस्टम पर आधारित ये हेलीकॉप्टर दिन और रात में खराब मौसम में भी हमले कर सकता है। यही नहीं अपाचे में हेलीफयर मिसाइलों और एरियल रॉकेटों को लोड किया जा सकता है। इसकी ऑटोमेटिक कैनन एक बार में 30 एमएम के 1200 राउंड फायर कर सकती है। फिलहाल ये अमेरिकी वायुसेना का हिस्सा है।
विज्ञापन

जिसके पास हों ये 12 हथियार, उसको हराना मुश्किल

5 of 13
दुनिया की सबसे घातक मशीन गन एक्सएम307 एसीएसडब्ल्यू है। इसे किसी भी चार पहिया वाहन पर इस्तेमाल किया जा सकता है। ये एक प्रकार की दुनाला मशीन गन है, जो हेलीकॉप्टरों तक को मिशाना बना सकती है। इसके अलावा ये पानी में भी मार कर सकती है। इस मशीन गन से एक मिनट में 260 राउंड फायर किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

जिसके पास हों ये 12 हथियार, उसको हराना मुश्किल

6 of 13
टैरेनिस एक फाइटर एयरक्राफ्ट है। ये एक अंडरगोइंग प्रोजेक्ट है। ब्रिटेन इसे तैयार कर रहा है। बताया जा रहा है कि इसकी स्पीड इतनी है कि किसी भी रडार को इसकी भनक तक नहीं लगेगी। इसे हथियारों को लाने-ले जाने और हमले करने के लिए तैयार किया जा रहा है। 2030 तक इसके ब्रिटिश सेना में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिसके पास हों ये 12 हथियार, उसको हराना मुश्किल

7 of 13
असॉल्ट राइफल (एफ 2000) दुनिया की सबसे घातक बंदूक मानी जाती है। ये पूरी तरह से ऑटोमैटिक है। पहली दफा साल 2001 में इसे अबु धाबी में पेश किया गया था। ये 500 मीटर की दूरी तक एक मिनट में 850 राउंड फायर कर सकती है। यही नहीं इसमें 40 एमएम के हल्के वजन का ग्रेनेड लॉन्चर भी है।

जिसके पास हों ये 12 हथियार, उसको हराना मुश्किल

8 of 13
द्वितीय विश्व युद्ध से अब तक एके-47 की अहमियत कम नहीं हुई है। ये अपनी श्रेणी की दूसरी बदूकों के मुकाबले सस्ती है और बिना किसी खास प्रशिक्षण के सैनिक इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। यहीं नहीं इस गन से खराब से खराब मौसम में भी हमले किए जा सकते हैं। इसकी खूबियों की वजह से कई जानकार इसे दुनिया की सबसे असरदार मशीन गन बताते हैं।

जिसके पास हों ये 12 हथियार, उसको हराना मुश्किल

9 of 13
नपालम बम आग लगाने वाला सबसे घातक बम है। इसमें बारूद के साथ पेट्रोलियम जेली का भी इस्तेमाल किया गया है। ये बम इस्तेमाल में लाए जाने पर एक बार में 1200 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ा सकता है। इसे वियतनाम के युद्ध में आग लगाने वाले बम के तौर पर तैयार किया गया था। बाद में इसकी क्षमता बढ़ाने और जहरीला बनाने कि लिए इसमें मैग्नीशियम और लेड का भी इस्तेमाल किया गया।

जिसके पास हों ये 12 हथियार, उसको हराना मुश्किल

10 of 13
निशाना लगाने वाली राइफलों में डीएसआर-50 स्निपर राइफल सबसे घातक है। ये हल्के वजन की राइफल है फिर भी इसको चलाते वक्त झटके नहीं लगते हैं। इसमें फ्री फ्लोटिंग बैरल तकनीकी का प्रयोग किया गया है, जिससे ये एकदम सटीक निशाना लगा सकती है।

जिसके पास हों ये 12 हथियार, उसको हराना मुश्किल

11 of 13
अमेरिका का लॉकहीड एसी-130 स्पेक्टर गनशिप एक बार में दो लक्ष्यों पर वार कर सकता है। ये उच्च नेविगेशन प्रणाली, संवेदनशील सेंसर और फायर कंट्रोल सिस्टम पर आधारित है। इसको खराब मौसम में भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इसे युद्धक हथियारों और गोला बारूद को लाने-ले जाने के लिए ट्रासपोर्ट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। कई युद्धों के दौरान स्पेक्टर ने अपनी अहमियत जताई है।

जिसके पास हों ये 12 हथियार, उसको हराना मुश्किल

12 of 13
कई तरह की मशीन गन हैं। जिनमें से ये सबसे हल्के वजन की उच्च मारक क्षमता वाली मशीन गन है। ये एम249 से ऊपर की कैटेगरी है। ये एकबार में 1 लाख 40 हजार राउंड फायर वाली बैरल खाली कर सकती है।
विज्ञापन

जिसके पास हों ये 12 हथियार, उसको हराना मुश्किल

13 of 13
प्रथम विश्व युद्ध से इस्तेमाल में लाया जाने वाला फ्लेमथ्रोउर भी सबसे घातक हथियारों में शामिल है। इसकी लंबी आग लपटें दुश्मनों को जलाकर खाक कर देती हैं।

सोर्स-द रिचेस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें