यूपी के मेरठ में हर्रा गांव में पुलिस की लापरवाही के चलते मंगलवार को दूसरे दिन फिर सरूरपुर क्षेत्र के हर्रा गांव में दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि गांव में चार बच्चों का पिता एक युवती को लेकर भागा हुआ है। (ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ/सरूरपुर)
विज्ञापन
लड़की के चक्कर में खूनखराबा, महिलाओं ने भी फेंके हथगोले
2 of 7
जिस पर दोनों पक्षों में विवाद है। शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं। सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा गांव में एक लड़की को बहला फुसलाकर भगाने के मामले में तीन दिन से लगातार पथराव और फायरिंग का सिलसिला दो पक्षों के लोगों में चल रहा है।
विज्ञापन
लड़की के चक्कर में खूनखराबा, महिलाओं ने भी फेंके हथगोले
3 of 7
सोमवार को दोनों पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई थी। पुलिस भी पहुंची, लेकिन कार्रवाई नहीं की। पुलिस की लापरवाही के कारण मंगलवार सुबह दोनों पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट, पथराव और डेढ़ सौ राउंड फायरिंग हुई।
लड़की के चक्कर में खूनखराबा, महिलाओं ने भी फेंके हथगोले
4 of 7
लोगों ने छतों पर चढ़कर पथराव किया और महिलाओं ने हथगोले तक छोड़े। इस मामले में दोनों पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। घायलों में बच्ची भी शामिल है। मामला बेकाबू होने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा।
विज्ञापन
लड़की के चक्कर में खूनखराबा, महिलाओं ने भी फेंके हथगोले
5 of 7
एसपी देहात कैप्टन एमएम बेग ने सरूरपुर समेत कई थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठी फटकारकर दोनों पक्ष के लोगों को खदेड़ा। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
लड़की के चक्कर में खूनखराबा, महिलाओं ने भी फेंके हथगोले
6 of 7
दोनों पक्षों ने एक दूसरे को गोली मारने का एलान सोमवार को पुलिस के सामने किया था। इसके बावजूद पुलिस की नींद नहीं टूटी। पुलिस तमाशबीन बनकर दोनों पक्षों में पथराव, फायरिंग होते देखती रही। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस दोनों पक्ष के लोगों में हत्या कराना चाहती है। शिकायत के बावजूद भी कार्रवाई नहीं करती।
लड़की के चक्कर में खूनखराबा, महिलाओं ने भी फेंके हथगोले
7 of 7
हर्रा गांव में एक लड़की को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे की हत्या करने पर उतारू हैं। थाना पुलिस को निर्देश दिए है कि दोनों पक्ष के लोगों पर कार्रवाई करे। -बृजेश कुमार, सीओ सरधना