फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बछड़े की हत्या के बाद जमकर हंगामा और आगजनी

विज्ञापन
1 of 5
महोबा के कुलपहाड़ कस्बे में गाय के बछड़े की चाकू मारकर हत्या के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया। बछड़े की मौत से आक्रोशित लोगों ने सब्जी मंडी स्थित दुकानों में आग लगा दी। एक के बाद एक करीब एक दर्जन दुकानें जल गईं। एक दुकान में गैस सिलेंडर फटने से भगदड़ मच गई जिसमें कई चुटहिल भी हुए। [ब्यूरो/अमर उजाला, कुलपहाड़ (महोबा)]
विज्ञापन

यूपी में बछड़े की हत्या के बाद जमकर हंगामा और आगजनी

2 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस और पीएसी ने लोगों को खदेड़ा। फायर ब्रिगेड की टीम दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी। कस्बे में तनाव को देखते हुए जगह जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। डीआईजी ने खुद गलियों में रूट मार्च किया।
विज्ञापन

यूपी में बछड़े की हत्या के बाद जमकर हंगामा और आगजनी

3 of 5
बवाल की आशंका में लोग घरों में दुबक गए। दुकानदार सब्जी मंडी छोड़कर भाग गए। चारों तरफ अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। इसी दौरान आग से एक दुकान पर सिलेंडर फटा तो लोगों ने इसे बम का धमाका समझा। भगदड़ में कई लोग गिरकर चुटहिल हो गए।

यूपी में बछड़े की हत्या के बाद जमकर हंगामा और आगजनी

4 of 5
हालांकि इस दौरान कई दुकानदारों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर तितर बितर किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी में दुकानदार रज्जाक, शाहरुख, उस्मान, मोहम्मद शमी, डब्बू, सज्जन, राघवेंद्र, मजीद और रईस की चूड़ी, बक्सा व सब्जी की दुकानें जल गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में बछड़े की हत्या के बाद जमकर हंगामा और आगजनी

5 of 5
कस्बे में तनाव फैलता देख बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी बल बुला लिया गया। बाद में बांदा से भी फोर्स बुलाना पड़ा। बवाल के मद्देनजर डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी खुद मौके पर पहुंचे और उपद्रवियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक केके गहलौत, अपर पुलिस अधीक्षक डा. रामयश व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें