कंकरखेड़ा में एनएच-58 स्थित खड़ौली चौराहे पर बुधवार दोपहर भीषण हादसा हो गया। गेहूं से भरा तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर टेंपो पर पलट गया। टेंपो में चालक और दो मासूम समेत 11 लोग सवार थे। जिसमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर बनी है। हादसे के बाद कोहराम मच गया।
विज्ञापन
टेंपो पर पलटा ओवरलोड ट्रक, छह लोगों की दर्दनाक मौत
2 of 6
खड़ौली चौराहे पर एक टेंपो चालक यात्रियों को बैठने में लगा हुआ था। तभी दिल्ली की तरफ से तेज गति से आ रहा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर टेंपो के ऊपर पलट गया। ट्रक में पंजाब का गेहूं भरा था। टेंपो में सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
टेंपो पर पलटा ओवरलोड ट्रक, छह लोगों की दर्दनाक मौत
3 of 6
लोगों ने लोगों को ट्रक के नीचे से निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर पहुंची कंकरखेड़ा पुलिस ने क्रेन मंगवाकर लोगों को निकाला।
टेंपो पर पलटा ओवरलोड ट्रक, छह लोगों की दर्दनाक मौत
4 of 6
तब तक टेंपो सवार सोमवत्ती (55) पत्नी मनवीर (रिटायर सूबेदार) निवासी शिव कुंज भोला रोड, सवित्री (45) पत्नी रूपचंद, उसकी विवाहिता बेटी पूनम (25) पत्नी अमित और नाती वर्णिका (8) सहित छह लोगों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
टेंपो पर पलटा ओवरलोड ट्रक, छह लोगों की दर्दनाक मौत
5 of 6
जबकि भारती निवासी कंकरखेड़ा, सरदार सिंह निवासी माछरी गांव दौराला, श्वेता पत्नी विनय निवासी श्रद्धापुरी, अनीस निवासी गांव पनवाड़ी दौराला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए। मरने वालों में एक बच्ची और एक व्यक्ति भी था, जिनकी पहचान नहीं हो सकी।
टेंपो पर पलटा ओवरलोड ट्रक, छह लोगों की दर्दनाक मौत
6 of 6
पुलिस ने बताया कि ट्रक पंजाब से मुजफ्फरनगर की तरफ जा रहा था। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी पाकर रिटायर सूबेदार रूपचंद का परिवार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। एक परिवार के तीन लोगों की मौत होने पर वहां कोहराम मच गया।