एक ओर जहां देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में जेएनयू को बंद करने की मांग उठ रही है तब यह जानना रोचक होगा कि पीएम मोदी की टीम में ही कई बड़े सूरमा ऐसे हैं जो जेएनयू से पढ़कर ही निकले हैं। इनमें सबसे प्रमुख हैं वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमन। जेएनयू के सेंटर ऑफ इकॉनोमिक्स से सीतारमन ने पीएचडी की पढ़ाई पूरी की है।
विज्ञापन
मोदी के पांच सूरमा जिन्होंने जेएनयू से की पढ़ाई, तस्वीरें
2 of 8
साल 2011 से 2015 तक यूपीए और एनडीए सरकार में टॉप ब्यूरोक्रेट रहे केबिनेट सेक्रेटरी अजीत सेठ ने भी अपनी पढ़ाई जेएनयू से ही की है। उन्होंने जेएनयू से लाइफ साइंस में एमफिल की पढ़ाई की है।
विज्ञापन
मोदी के पांच सूरमा जिन्होंने जेएनयू से की पढ़ाई, तस्वीरें
3 of 8
देश की विदेश नीति का निर्धारण करने वाले वर्तमान विदेश सचिव एस जयशंकर भी जेएनयू के ही छात्र रहे हैं। उन्होंने पॉलीटिकल साइंस में एमए और एमफिल की पढ़ाई जेएनयू से ही की है। इसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल रिलेशनशिप में यहीं से अपनी पीएचडी पूरी की।
मोदी के पांच सूरमा जिन्होंने जेएनयू से की पढ़ाई, तस्वीरें
4 of 8
प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने जो पहला सबसे बड़ा बदलाव किया था वो था योजना आयोग को खत्म करके नीति आयोग बनाना। मोदी के इस ड्रीम प्रोजक्ट की बागडोर भी जेएनयू के ही छात्र रहे अमिताभकांत के हाथों में है। नीति आयोग के सीईओ अमिताभकांत ने जेएनयू से एमए किया है।
विज्ञापन
मोदी के पांच सूरमा जिन्होंने जेएनयू से की पढ़ाई, तस्वीरें
5 of 8
डिप्टी सिक्योरिटी एडवाइजर जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे अरविंद गुप्ता ने भी जेएनयू से पढ़ाई की है। उन्होंने जेएनयू से पीएचडी की पढ़ाई की है।
विज्ञापन
मोदी के पांच सूरमा जिन्होंने जेएनयू से की पढ़ाई, तस्वीरें
6 of 8
पश्चिम एशिया में आतंकवाद से निपटने के लिए काउंटर टेरिज्म जैसी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रधानमंत्री मोदी के विशेष दूत और आईबी के पूर्व मुखिया सैयद आसिफ इब्राहिम भी जेएनयू के छात्र रहे हैं। उन्होंने जेएनयू से एमए की डिग्री ली है।
विज्ञापन
मोदी के पांच सूरमा जिन्होंने जेएनयू से की पढ़ाई, तस्वीरें
7 of 8
इसके अलावा पूर्व विदेश सचिव और प्रसिद्ध राजनयिक ललित मानसिंह ने भी इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रेटजिक अफेयर्स से पढ़ाई की है। बाद में इस इंस्टीट्यूट को जेएनयू में ही मर्ज कर दिया गया।