इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द करने के फैसले के खिलाफ यूपी के शिक्षामित्र सड़क पर उतर आए हैं। कोर्ट के फैसले के विरोध में शिक्षामित्रों ने आगरा में केंद्रीय मानव संसाधन विभाग के राज्यमंत्री प्रोफेसर राम शंकर कठेरिया के घर का घेराव किया।
विज्ञापन
सड़कों पर उतरे यूपी के शिक्षामित्र, मोदी के मंत्री का घर घेरा
2 of 4
रविवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान शिक्षामित्रों ने आगरा में डायट पर प्रदर्शन किया। इससे पहले प्रर्दशनकारी शिक्षामित्रों ने एमजी रोड पर मार्च भी निकाला। शिक्षामित्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
सड़कों पर उतरे यूपी के शिक्षामित्र, मोदी के मंत्री का घर घेरा
3 of 4
शिक्षामित्रों की मांग है कि समायोजन के फैसले को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
सड़कों पर उतरे यूपी के शिक्षामित्र, मोदी के मंत्री का घर घेरा
4 of 4
बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में तैनात 1.31 लाख शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पद पर समायोजन रद्द कर दिया है। वहीं सरकार के 1.70 लाख शिक्षामित्रों के आदेश को निरस्त कर दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में शनिवार को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने यह आदेश दिया था।