ताजमहल के रॉयल गेट पर लगा 107 साल पुराना ब्रास का लैंप बुधवार शाम को गिर गया। ताजमहल खाली कराने के समय शाम को हुए इस हादसे में दर्जनभर पर्यटक बाल-बाल बच गए। इस लैंप को 1908 में लार्ड कर्जन ने भेंट किया था। (अमर उजाला ब्यूरो, आगरा)
विज्ञापन
ताजमहल में हुई अनहोनी, बाल-बाल बचे पर्यटक
2 of 5
ब्रिटिश काल के इस लैंप के गिरने की घटना को एएसआई अधिकारियों ने भरसक दबाने का प्रयास किया। लैंप गिरते ही उसे कमरे में बंद कर कपड़े से ढक दियागया।
विज्ञापन
ताजमहल में हुई अनहोनी, बाल-बाल बचे पर्यटक
3 of 5
कमरे के बाहर ताला लगा दिया गया। घटना छिपाने के चक्कर में एएसआई के दो कर्मचारियों को उस कमरे में दो घंटे तक बंद रखा गया, जो मीडिया के जाने के बाद निकाले गए।
ताजमहल में हुई अनहोनी, बाल-बाल बचे पर्यटक
4 of 5
बता दें कि ताजमहल के मुख्य प्रवेश द्वार ‘रॉयल गेट’ पर 1908 में तत्कालीन वायसराय लार्ड कर्जन ने दो लैंप मंगवाए थे, जिनमें से एक को रॉयल गेट पर तथा दूसरे को ताजमहल के मुख्य गुंबद में शाहजहां और मुमताज की कब्र के ऊपर लगवाया गया।