फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिंदे ने धमाकों की आवाज नहीं, अपने 'दिल' की सुनी!

विज्ञापन
1 of 14
गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे पटना में सीरियल बम धमाके होने के बावजूद रविवार को मुंबई में फिल्म से जुड़े एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे।
विज्ञापन

शिंदे ने धमाकों की आवाज नहीं, अपने 'दिल' की सुनी!

2 of 14
पटना में नरेंद्र मोदी की रैली से पहले आठ धमाके हुए। इन धमाकों में 6 लोग मारे गए, जबकि 80 से ज्यादा जख्‍मी हुए।
विज्ञापन

शिंदे ने धमाकों की आवाज नहीं, अपने 'दिल' की सुनी!

3 of 14
वहीं, रविवार की शाम शिंदे ने अपने कार्यक्रम में कोई तब्दीली न करते हुए नई हिंदी फिल्म 'रज्जो' के म्यूजिक लॉन्च सेरेमनी में हिस्सा लिया।

शिंदे ने धमाकों की आवाज नहीं, अपने 'दिल' की सुनी!

4 of 14
रज्जो फिल्म के म्यूजिक की लॉन्च‌िंग एक लग्जरी होटल में हुई। इसमें शिंदे फिल्मी सितारों के साथ भी खिलखिलाते दिखे।
विज्ञापन

शिंदे ने धमाकों की आवाज नहीं, अपने 'दिल' की सुनी!

5 of 14
गृह मंत्री कई तस्वीरों में फिल्म की प्रमुख अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ भी नजर आए।
विज्ञापन

शिंदे ने धमाकों की आवाज नहीं, अपने 'दिल' की सुनी!

6 of 14
शिंदे जैसे ही इस कार्यक्रम से बाहर निकले, उनके सामने सवालों की झड़ी लगी थी। गृह मंत्री ने बताया कि उन्होंने जांच दलों को घटनास्‍थल के लिए रवाना कर दिया है और जांच से जुड़े अपडेट उन्हें नियमित रूप से मिल रहे हैं।
विज्ञापन

शिंदे ने धमाकों की आवाज नहीं, अपने 'दिल' की सुनी!

7 of 14
सुशील कुमार श‌िंदे ने यह भी कहा क‌ि पहले उन्हें नहीं लगा था क‌ि वह इस कार्यक्रम में आ पाएंगे पर इस कार्यक्रम में शिरकत करने का उनका बहुत दिल था।

शिंदे ने धमाकों की आवाज नहीं, अपने 'दिल' की सुनी!

8 of 14
शिंदे की ये दलीलें भाजपा नेताओं को नहीं पचीं। भाजपा ने गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को आड़े हाथों लिया है।

शिंदे ने धमाकों की आवाज नहीं, अपने 'दिल' की सुनी!

9 of 14
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा, "पटना में धमाके हुए हैं और गृह मंत्री म्यूजिक लॉन्च कर रहे हैं। अब वक्‍त आ गया है कि उनके कानों तक जनता की आवाज पहुंचेगी।"

शिंदे ने धमाकों की आवाज नहीं, अपने 'दिल' की सुनी!

10 of 14
भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, "जब रैली हुई, तो उसमें 6 लाख लोग मौजूद थे। ऐसे में हालात संभालने के बजाय शिंदे म्यूजिक लॉन्च कर रहे थे। ये कांग्रेस के गृह मंत्री और दूसरे मंत्रियों की आदत बन चुकी है।"

शिंदे ने धमाकों की आवाज नहीं, अपने 'दिल' की सुनी!

11 of 14
कुछ नेताओं ने इन धमाकों को राजनीतिक साजिश भी करार दिया है।

शिंदे ने धमाकों की आवाज नहीं, अपने 'दिल' की सुनी!

12 of 14
भाजपा के नेता शाहनवाज हुसैन ने पटना रैली में हुए धमाकों पर नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार सरकार राजधर्म निभाने में नाकाम रही।

शिंदे ने धमाकों की आवाज नहीं, अपने 'दिल' की सुनी!

13 of 14
इस मामले में कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं और आतंकी संगठन आईएम का हाथ होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

शिंदे ने धमाकों की आवाज नहीं, अपने 'दिल' की सुनी!

14 of 14
अब सुशील कुमार शिंदे मामले का जायजा लेने के लिए मंगलवार को पटना जाने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें