इससे पहले हम आपको अमेरिका के अजब-गजब कानूनों के बारे में बता चुके हैं। हम बता चुके हैं कि अमेरिका जैसे विकसित देश में कितने विचित्र कानून अब भी प्रचलन में हैं। लेकिन अब हम आपको दुनियाभर के कुछ ऐसे कानूनों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने कुछ न कुछ चीजों पर प्रतिबंध लगा रखा है।
विज्ञापन
दुनियाभर के अजीबो-गरीब नियम, इन्हें जानते हैं आप
2 of 26
अगर आप फैशन नगरी मिलान की यात्रा करना चाहते हैं तो एक बात सुनिश्चित कर लें कि आपको वहां पर हरदम मुस्कुराना होगा। क्योंकि यहां पर गुस्सा करना प्रतिबंधित है। क्योंकि इस शहर की वैधानिक प्राथमिकता यह है कि यहां पर हर किसी को हरदम मुस्कुराना होता है।
विज्ञापन
दुनियाभर के अजीबो-गरीब नियम, इन्हें जानते हैं आप
3 of 26
जीव-जंतुओं के अधिकारों के लिए लड़ने वाले संगठनों के चलते अमेरिका के कुछ हिस्सों में डेड ईल के साथ सोना प्रतिबंधित है।
दुनियाभर के अजीबो-गरीब नियम, इन्हें जानते हैं आप
4 of 26
अगर आप सिंगापुर की यात्रा कर रहे हैं तो एक बात जेहन में बिठा लें कि आप वहां पर च्विंगम नहीं खा सकते हैं आपको इन्हें अपने घर पर रखकर आना होगा। साल 2004 से ही यहां पर च्विंगम के आयात पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन
दुनियाभर के अजीबो-गरीब नियम, इन्हें जानते हैं आप
5 of 26
इटली के कैंपेनिया क्षेत्र में स्थित एक आईलैंड एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट है। हालांकि अगर आप यहां पर कैप्री और फ्लिप फ्लॉप और वो सैंडल जो चलने में आवाज करते हैं को पहनकर जाना चाहते हैं तो आप अपना इरादा बदल दें। क्योंकि ये यहां पर प्रतिबंधित हैं।
विज्ञापन
दुनियाभर के अजीबो-गरीब नियम, इन्हें जानते हैं आप
6 of 26
मध्य पोलैंड के एक छोटे से कस्बे सुजैन में "विनी द पू" (एक कार्टून कैरेक्टर) प्रतिबंधित है। लोगों का तर्क है कि पू अधनंगा है और कामुकता को बढ़ावा देता है और इसे देखना छोटे बच्चों के लिए पूरी तरह से अनुचित है।
विज्ञापन
दुनियाभर के अजीबो-गरीब नियम, इन्हें जानते हैं आप
7 of 26
ऑस्ट्रेलिया के दूसरे प्रमुख राज्य विक्टोरिया में अगर आप लाइसेंस धारी इलेक्ट्रीशियन नहीं हैं तो आपको बल्ब बदलने की इजाजत नहीं है। इसे न मानने पर आपको 10 डॉलर का जुर्माना देना पड़ सकता है।
दुनियाभर के अजीबो-गरीब नियम, इन्हें जानते हैं आप
8 of 26
साल 2005 में कोलंबिया के एक कस्बे इक्नोजो के मेयर ने एक कानून पास किया जिसके मुताबिक बुरी अटकलें लगाना भी प्रतिबंधित है।
दुनियाभर के अजीबो-गरीब नियम, इन्हें जानते हैं आप
9 of 26
साल 2009 में स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए फ्रांस के एक छोटे कस्बे कोलिंस में थूकने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
दुनियाभर के अजीबो-गरीब नियम, इन्हें जानते हैं आप
10 of 26
स्पेन के एक कस्बे लान्जॉन में एक अवधि के दौरान मरना गैरकानूनी था। इस कस्बे के करीब 4000 निवासी तब तक साथ-साथ जीवित रहे जब तक कि वहां की स्थानीय सरकार जमीन खरीदकर वहां पर एक कब्रगाह नहीं बनवा पाई।
दुनियाभर के अजीबो-गरीब नियम, इन्हें जानते हैं आप
11 of 26
दिलचस्प रुप से काफी सारे देशों में मरना अपराध माना जाता है। उदाहरण के तौर पर ब्राजील के एक कस्बे ब्रितिबा-मिरिम में मेयर ने साल 2005 में इस संबंध में एक कानून पास किया था। इस कानून के पीछे तर्क यह दिया गया कि कस्बे के निवासी जानबूझकर अपनी सेहत का खास-ख्याल नहीं रख रहे थे।
दुनियाभर के अजीबो-गरीब नियम, इन्हें जानते हैं आप
12 of 26
तिब्बत में चीजों को नियंत्रित करने के लिए चीन काफी विख्यात रहा है, लेकिन साल 2007 में चीन में एक कानून पास किया गया था जो वाकई में हास्यास्पद था। इस कानून के मुताबिक तिब्बत के बौद्ध-भिक्षुओं को अवतार लेने से पहले सरकार की अनुमति लेना जरूरी था।
दुनियाभर के अजीबो-गरीब नियम, इन्हें जानते हैं आप
13 of 26
मिलान से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर एक शहर मोंजा है जहां पर गुस्सा करना प्रतिबंधित है। यहां पर और भी काफी सारे असमान्य नियम हैं। साल 2004 में इस शहर में एक नियम लागू किया गया था जिसमें घर में गोल्डफिश को पालना प्रतिबंधित था।
दुनियाभर के अजीबो-गरीब नियम, इन्हें जानते हैं आप
14 of 26
बीटल्स की नगरी लीवरपूल भी काफी सारे अजीब गरीब नियमों के चलते चर्चा में रहता है। यहां पर प्रचिलित एक नियम के मुताबिक महिलाएं अगर विदेशी मछली की बिक्री नहीं कर रही हैं तो वो टॉपलैस कपड़े पहनकर चहलकदमी नहीं कर सकती हैं।
दुनियाभर के अजीबो-गरीब नियम, इन्हें जानते हैं आप
15 of 26
विचित्र नियमों के मामले में इंग्लैंड भी किसी से पीछे नहीं है। यहां पर भी प्रचिलित एक नियम के मुताबिक किसी समय में संसद भवन के भीतर मरना प्रतिबंधित था। यह नियम इसलिए प्रचिलित था क्योंकि संसद परिसर एक रॉयल बिल्डिंग में शुमार था, इसलिए अगर किसी की मृत्यु होती थी तो वो तकनीकी रुप से "स्टेट-फ्यूनरल' का अधिकारी हो जाता था।
दुनियाभर के अजीबो-गरीब नियम, इन्हें जानते हैं आप
16 of 26
इटली विश्वभर में रोमांस के शहर के रुप में जाना जाता है लेकिन आप अगर इटली में हैं और अपनी प्रेमिका को किस कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। दक्षिणी इटली के एक शहर इबोली में चलती हुई कार में अपनी प्रेमिका को किस करना प्रतिबंधित है।
दुनियाभर के अजीबो-गरीब नियम, इन्हें जानते हैं आप
17 of 26

18 of 26

19 of 26
रूस के एक शहर चेल्याबिंस्क में गंदी कार चलाना भी गैरकानूनी है। अगर आप ऐसी कार चला रहे हैं जो मानकों के अनुरुप साफ नहीं है तो आप पर करीब 2000 रुबल्स का जुर्माना लग सकता है।
दुनियाभर के अजीबो-गरीब नियम, इन्हें जानते हैं आप
20 of 26
उत्तर पश्चिमी फ्रांस के एक शहर ग्रानविले में आपके पास अगर हाथी है तो आपको बाहर निकलने पर उसको घर पर ही छोड़कर आना होगा। किसी स्थानीय बीच पर तो आप उसे ले ही नहीं जा सकते हैं क्योंकि साल 2009 के एक कानून के तहत ऐसे प्रतिबंधित है।
दुनियाभर के अजीबो-गरीब नियम, इन्हें जानते हैं आप
21 of 26
गर्मियों के दिनों में सैर सपाटे के लिए हवाई सबसे अच्छा पिकनिक स्पॉट माना जाता है, लेकिन जो लोग रात में गाने के शौकीन हैं उन्हें किसी अन्य जगह पर जाने के बारे में सोचना चाहिए।
दुनियाभर के अजीबो-गरीब नियम, इन्हें जानते हैं आप
22 of 26
इटली के टॉरिनो शहर में दिन में तीन बार अपने कुत्तों को टहलाना गैरकानूनी माना जाता है।
दुनियाभर के अजीबो-गरीब नियम, इन्हें जानते हैं आप
23 of 26
फिलीपींस की राजधानी मनीला क्लैरी डैंस की फिल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। क्लैरी एक अमेरिकी अभिनेत्री है।
दुनियाभर के अजीबो-गरीब नियम, इन्हें जानते हैं आप
24 of 26
काफी सारे मुस्लिम देशों में ऐसी काफी चीजें हैं जिनको करना महिलाओं के लिए वर्जित है जैसे कि कार चलाना, वोट देना और फैशन मैग्जीन पढ़ना, लेकिन सऊदी अरब के जेद्दाह में महिलाओं के लिए होटल के स्वीमिंग पूल में तैरना और स्पा का मजा लेना भी गैरकानूनी है।
दुनियाभर के अजीबो-गरीब नियम, इन्हें जानते हैं आप
25 of 26
नार्थ कोरिया एक ऐसा देश है जहां पर भी काफी सारे अजीबो-गरीब नियम हैं। पेयांग में जो कि देश की राजधानी भी है, में कुछ ऐसी चीजे हैं जो वहां आने वाले को पता होनी ही चाहिए। जैसे की सैलानी वहां की स्थानीय मुद्रा का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।