बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में शुक्रवार को रावण दहन के बाद मची भगदड़ में करीब 40 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।
विज्ञापन
पैरों तले कुचलीं जिंदगियां, मचती रही चीख-पुकार
2 of 8
हादसे में 150 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इन्हें पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भगदड़ बिजली का तार गिरने की फैली अफवाह के चलते मची।
विज्ञापन
पैरों तले कुचलीं जिंदगियां, मचती रही चीख-पुकार
3 of 8
प्रदेश के गृह सचिव अमीर सुबहानी ने 32 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। भगदड़ से कुछ वक्त पहले ही मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी वहां से निकले थे।
पैरों तले कुचलीं जिंदगियां, मचती रही चीख-पुकार
4 of 8
प्रदेश सरकार ने मामले की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया। साथ ही मृतकों के परिजनों को 3-3 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री से फोन पर बात कर हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन
पैरों तले कुचलीं जिंदगियां, मचती रही चीख-पुकार
5 of 8
उन्होंने पीएम राहत कोष से मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने हादसे की रिपोर्ट प्रदेश सरकार से तलब की है।
विज्ञापन
पैरों तले कुचलीं जिंदगियां, मचती रही चीख-पुकार
6 of 8
गांधी मैदान में हर साल की भांति इस बार भी विजयादशमी पर्व पर रावण दहन का आयोजन किया गया था। मैदान में पांच लाख लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
पैरों तले कुचलीं जिंदगियां, मचती रही चीख-पुकार
7 of 8
रावण दहन के बाद जैसे ही लोग गांधी मैदान से बाहर निकलने लगे, तभी बिजली का तार गिरने की अफवाह के चलते रामगुलाम चौराहा स्थित एग्जीबिशन रोड पर भगदड़ मच गई।
पुलिस के हरकत में आने से पहले ही स्थिति बेकाबू हो चुकी थी। देखते ही देखते लोग एक दूसरे पर गिरते चले गए। भगदड़ में मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। घायलों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बिहार सरकार ने अपने लोगों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0612-2219810 जारी किया है।