कोलकाता में दुर्गा पूजा पण्डाल देखने के दौरान भगदड़ मच गई। यहां 88 फीट ऊंची देवी की प्रतिमा बनाई गई है जिसे देखने आए श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। मामला रविवार रात का है।
विज्ञापन
88 फीट की देवी प्रतिमा को देखने उमड़ी भीड़, भगदड़ में 11 मरे
2 of 6
भगदड़ मचने के बाद पुलिस ने प्रतिमा के दर्शन पर रोक लगा दी। सूत्रों के अनुसार कल वहां 10 लाख के करीब लोग प्रतिमा का दर्शन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
88 फीट की देवी प्रतिमा को देखने उमड़ी भीड़, भगदड़ में 11 मरे
3 of 6
यह हादसा कोलकाता में देशोप्रियों पार्क के पंडाल में हुआ। कल पंचमी होने वजह से भारी भीड़ थी और इस दौरान आयोजकों द्वारा इतनी भीड़ को को व्यवस्थित करने के लिए कोई खास व्यवस्था नहीं थी।
88 फीट की देवी प्रतिमा को देखने उमड़ी भीड़, भगदड़ में 11 मरे
4 of 6
और यह है वो 88 फीट उंची प्रतिमा जिसे दो दिन में 21 लाख लोग देखने आ चुके हैं। इस प्रतिमा के दुनिया में सबसे उंची देवी की प्रतिमा होने का दावा भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
88 फीट की देवी प्रतिमा को देखने उमड़ी भीड़, भगदड़ में 11 मरे
5 of 6
इस प्रतिमा के बारे में कहा जा रहा है कि यह पूर्णतः सीमेंट से बनी है। इसकी इन्हीं खूबियों की वजह से लोग इसे देखने आ रहे हैं। रविवार को प्रतिमा देखने के लिए इतने लोग आ गए कि पुलिस कमिश्नर तक को अपनी गाड़ी पंडाल से दूर खड़ी कर के मेट्रो के रास्ते पंडाल तक जाना पड़ा। (फोटो साभार - टेलीग्राफ)
88 फीट की देवी प्रतिमा को देखने उमड़ी भीड़, भगदड़ में 11 मरे
6 of 6
इस भीड़ का असर केवल दर्शन पर ही नहीं बल्कि मेट्रो सेवा और ट्रैफिक सिस्टम पर भी पड़ा। इस लाइन पर कालीघाट मेट्रो स्टेशन से 10 मिनट के लिए मेट्रो की सर्विस बंद कर दी गई थी। (फोटो साभार - टेलीग्राफ)